- सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में निधन हो गया
- सुहानी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ‘डमेटोम्योसिस्टिस’ रोग से पीड़ित थी
- 2 महीने पहले लक्षण दिखे और 10 दिन पहले बीमारी का पता चला : परिवार
अभिनेत्री सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का 19 साल की उम्र में निधन हो गया. सुहानी भटनागर ने अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘दंगल' में पहलवान बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था. सुहानी के एक करीबी रिश्तेदार ने शनिवार को बताया ‘‘उन्होंने शुक्रवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली.'' सुहानी के पिता पुनीत भटनागर ने बताया कि उनकी बेटी ‘डमेटोम्योसिस्टिस' रोग से पीड़ित थी और चिकित्सकीय जटिलताओं के बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया था.
अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि सुहानी को सात फरवरी को एम्स में भर्ती कराया गया और 16 फरवरी को उनका निधन हो गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
परिवार के सूत्रों ने बताया कि फरीदाबाद के अजरौंदा गांव के पास स्थित श्मशान घाट पर सुहानी की शनिवार को अंत्येष्टि की गई. फरीदाबाद के सेक्टर 17 की रहने वाली सुहानी के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई है.
सुहानी के परिवार ने कहा कि दो महीने पहले लक्षण दिखे थे, जबकि दस दिन पहले ही बीमारी का पता चला था. उनके पिता ने बताया कि सबसे पहले उसके बाएं हाथ पर सूजन आनी शुरू हुई थी.
सुहानी के पिता ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘दो महीने पहले उनकी बेटी के हाथ पर लाल दाग बन गया था. उन्हें लगा कि उनकी बेटी को एलर्जी हुई है, जिसके बाद उन्होंने फरीदाबाद के कई बड़े अस्पतालों में चिकित्सकों से इस बारे में परामर्श लिया, लेकिन बीमारी का पता नहीं चल सका.''
भटनागर ने बताया, ‘‘जब उनकी बेटी की हालत बिगड़ने लगी तो बीते मंगलवार को उन्होंने सुहानी को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया था.''
उन्होंने बताया कि सुहानी की हालत में सुधार नहीं हो रहा था और उनकी बेटी को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करना पड़ा. उसके शरीर के अंदर पानी जमा होने लगा, जिससे उसके फेफड़े खराब हो गए थे.''
दंगल के एक मुख्य किरदार में थीं सुहानी
सुहानी 2016 में एक पहलवान के जीवन पर बनी फिल्म ‘दंगल' की एक मुख्य किरदार थीं. यह व्यक्ति अपनी दोनों बेटियों को कुश्ती में दक्ष बनाता है. फिल्म में अभिनेत्री जायरा वसीम ने पहलवान गीता फोगाट के बचपन की भूमिका निभाई, जबकि सुहानी ने पहलवान बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था. दोनों (महिला पहलवानों) के पिता पहलवान महावीर फोगाट की भूमिका आमिर खान ने निभाई है.
आमिर खान प्रोडक्शन ने दी श्रद्धांजलि
सुहानी को श्रद्धांजलि देते हुए आमिर खान प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया ‘‘हमारी सुहानी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ. उनकी मां पूजा और पूरे परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं. बेहद प्रतिभावान लड़की, एक बेहतरीन टीम प्लेयर... सुहानी के बिना ‘दंगल' अधूरी रहती. सुहानी, आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे.''
फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने भी सुहानी को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने एक बयान में कहा ‘‘सुहानी के निधन की खबर स्तब्ध कर देने और दुखद है. वह बहुत खुशमिजाज थी. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं.''
पढ़ाई के लिए फिल्मों से बना ली थी दूरी
सुहानी ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए फिल्मों से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी. सुहानी स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं और जनसंचार पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रही थीं.
ये भी पढ़ें :
* 9 साल की उम्र में ये बच्ची बन गई थी सुपरस्टार, 19 साल में पड़ीं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर भारी, स्टारडम के पीक पर हो गई मौत, पहचाना क्या?
* Suhani Bhatnagar Dies At 19: दंगल गर्ल सुहानी भटनागर का 19 साल में निधन, आमिर खान की बेटी 'बबीता फोगाट' का निभाया था रोल
* Suhani Bhatnagar Last Post: मौत के बाद वायरल हो रहा ‘दंगल गर्ल' का आखिरी पोस्ट, क्या इस शब्द में छिपा था मौत का इशारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं