बॉलीवुड में ऐसी तकदीर कम ही लोगों की होती है कि वो फिल्मों में आएं और चमक जाएं. तस्वीर में नजर आ रही ये बच्ची भी ऐसे ही लोगों में से एक थी जो महज नौ साल की उम्र में फिल्मी फलक का जगमगाता सितारा बन गई. लेकिन ये चमक बहुत जल्द फीकी भी पड़ी. इस बच्ची ने फिल्मी चकाचौंध से ज्यादा किताबों के पन्नों को अहमियत दी और ख्वाब रचा कि पढ़ाई पूरी होते ही वो फिल्मों में वापसी करेगी. लेकिन अफसोस कि किस्मत ने इसके लिए कुछ और प्लान कर रखा था. जो इतना बेरहम था कि इन मासूम आंखों से हर ख्वाब छीन ले गया और इन हंसते खिलखिलाते चेहरों पर उदासी खींच गया.
नौ साल में बनी सुपरस्टार
ये बच्ची हैं सुहानी भटनागर. जिन्हें आप दंगल की छोटी बबीता फोगाट के रूप में पर्दे पर देख चुके हैं. दंगल मूवी में बड़े बड़े सितारे थे. आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख जैसे एक्टर और एक्ट्रेस की नाक के नीचे से लाइमलाइट खींच कर ले जाना आसान नहीं है. लेकिन ये नन्ही बच्ची ये करने में कामयाब रही. बड़ी बड़ी भोली सी आंखों और मासूम सी सूरत के साथ ये दर्शकों के दिलों में घर कर गईं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
19 साल में बनी ‘स्टार'
महज 19 साल की उम्र में ऐसी खूबसूरती हासिल की जो देखते ही दिल जीत ले. सुहानी भटनागर ने एक फिल्म के बाद पॉपुलैरिटी हासिल की. लेकिन पढ़ाई की खातिर फिल्मों से दूरी बना ली. अपने प्लान कुछ इस तरह बनाए कि पहले पढ़ाई पूरी करेंगी और उसके बाद फिल्मों का रुख करेंगी. इस बीच सुहानी भटनागर सोशळ मीडिया पर खासी एक्टिव रहीं. उनकी खूबसूरती कई एक्ट्रेस पर भी भारी पड़ी. पर अफसोस की बीते साल नवंबर में किया उनका पोस्ट आखिरी पोस्ट साबित हुआ. उसके बाद से अब तक सुहानी भटनागर जिंदगी और मौत से जंग लड़ती रहीं. और, आखिरकार मौत जीत गई और सुहानी भटनागर की जिंदगी हार गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं