मनोरंजन के दुनिया से एक बेहद बुरी खबर आई है. आमिर खान स्टारर सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है. सुहानी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. सुहानी का एम्स में इलाज चल रहा था, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और सुहानी इस दुनिया को अलविदा कह गई. सुहानी के जाने से पूरी बॉलीवुड गमगीन है और उनके फैंस को गहरा झटका लगा है. वहीं अब सुहानी के निधन पर आमिर खान का रिएक्शन आया है. आमिर ने फिल्म दंगल में उनके पिता का रोल निभाया था.
आमिर खान के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है. इस पोस्ट में लिखा है, "सुहानी के निधन की खबर सुन कर बहुत दुख हुआ है. उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार को हमारी सहानुभूति. एक बहुत ही टैलेंटेड लड़की, एक टीम प्लेयर. सुहानी के बिना दंगल अधूरी रहती. सुहानी, तुम चमकते सितारे की तरह हमेशा हमारे दिलों में रहोगी. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे". आमिर खान की इस पोस्ट पर कमेंट कर फैन्स भी सुहानी के लिए सहानुभूति प्रकट कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
We are deeply saddened to hear about our Suhani passing away.
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) February 17, 2024
Our heartfelt condolences to her mother Poojaji, and the entire family 🙏🏽
Such a talented young girl, such a team player, Dangal would have been incomplete without Suhani.
Suhani, you will always remain a star in…
सुहानी भटनागर के निधन से उनकी फैमिली बुरी तरह से टूट गई है और सदमे में हैं. उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, सुहानी अपनी फैमिली के साथ फरीदाबाद में ही रहती थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो सुहानी का अंतिम संस्कार अजरोंदा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा. कहा जा रहा है कि सुहानी का कुछ दिन पहले पैर में फ्रैक्चर हुआ था. इसके लिए वे दवाइयां ले रही थीं. सुहानी को दवाई का रिएक्शन हुआ और पूरे शरीर में पानी भर गया. इसी के चलते उनका निधन हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं