संसद के मानसून सत्र (Monsoon Session of Parliament) के बीच अब किसानों के जंतर-मंतर आने का रास्ता साफ हो गया है. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, करीब 200 के आसपास किसान कल बसों के जरिये जंतर- मंतर आएंगे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे. किसानों की बस पुलिस निगरानी में ही जंतर-मंतर पहुंचेगी. भीड़ और किसानों के आंदोलन को देखते हुए जंतर-मंतर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक तौर पर प्रदर्शन के लिए परमिशन को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है.
सूत्रों के मुताबिक, किसान सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर जंतर-मंतर पहुंचेंगे, जहां उन्हें चर्च साइड की तरफ शांतिपूर्ण तरीके से बैठाया जाएगा. जंतर-मंतर और किसानों की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां वहां तैनात की जाएंगी. सूत्रों ने बताया कि सभी का पहचान पत्र चेक करने के बाद ही उन्हें बैरिकेड के अंदर जाने दिया जाएगा. शाम 5:00 बजे किसान अपना प्रदर्शन खत्म कर वापस सिंघु बॉर्डर लौट जाएंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इससे पहले किसान यूनियन के एक नेता ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा था कि किसान कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और कोई भी प्रदर्शनकारी संसद नहीं जाएगा जहां मानसून सत्र चल रहा है. राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार कक्का ने बताया कि 22 जुलाई से प्रत्येक दिन 200 किसान पहचान पत्र लगाकर सिंघू सीमा से जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करने के लिए जाएंगे.
मॉनसून सत्र : किसानों और विपक्ष को एक और झटका देने की तैयारी में सरकार! वादे से उलट लाएगी बिजली बिल
केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे 40 से अधिक किसान यूनियन के संयुक्त निकाय संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने योजना बनाई थी कि 22 जुलाई से हर दिन लगभग 200 किसान मानसून सत्र के दौरान संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे. संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ और 13 अगस्त को समाप्त होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं