विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Parliament Monsoon Session Updates : संसद का मानसून सत्र (Monsoon session) का आगाज हंगामेदार रहा. लोकसभा (Lok Sabha) में सोमवार को कांग्रेस, टीएमसी, बसपा और अकाली दल के सांसदों ने महंगाई, किसान आंदोलन और अन्य मुद्दों पर नारेबाजी की और सदन के वेल में पहुंच गए. इससे पीएम मोदी सरकार के नए मंत्रियों का सदन में परिचय नहीं करा पाए. हंगामे के बाद लोकसभा को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. राज्यसभा (Rajya Sabha) में भी अभिनेता दिलीप कुमार और खिलाड़ी मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद एक घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी. लोकसभा में मंत्रियों के परिचय के दौरान हंगामे पर पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोगों को बहुत पीड़ा हो रही है. आज इस सदन में महिलाएं जो मंत्री बनी हैं, उनका परिचय हो रहा है. यह कौन सी महिला विरोधी मानसिकता है. लंबे समय बाद संसद के इस सत्र में विपक्ष सरकार को महंगाई (Inflation), कोरोना महामारी(Corona Pandemic) , किसान आंदोलन (Farmers Protest) जैसे मुद्दों पर घेरने की रणनीति तैयार कर चुका है. वहीं संसद सत्र के एक दिन पहले ही पेगासस स्पाईवेयर (Pegasus Spyware) के जरिये फोन हैकिंग के मामले ने भी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है. सरकार संसद सत्र के दौरान करीब 30 विधेयकों को पारित कराने की कोशिश करेगा, इनमें इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल (Electricity Amendment Bill) जैसे महत्वपूर्ण विधेयक हैं. संसद सत्र के एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर सार्थक और स्वस्थ चर्चा के लिए तैयार है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Monsoon Session News, Parliament Monsoon Session 2021, Phone Hacking, Parliament Monsoon Session Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com