दिल्ली में कोरोना वैक्सीन COVAXIN का स्टॉक ख़त्म हो गया है. कोरोना के तीसरे चरण के अंतर्गत 18 से 44 साल के लोगों के लिए COVAXIN का स्टॉक खत्म हो गया है, इस कारण कल यानी बुधवार से 125 टीकाकरण केंद्रों पर COVAXIN लगनी बंद हो जाएगी यानी यहां टीके नहीं लगेंगे. गौरतलब है कि दिल्ली में 394 टीकाकरण केंद्र हैं, जिनमे से 125 में COVAXIN लगती है. आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी मार्लेना ने यह जानकारी दी. हालांकि राहत की बात है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की वैक्सीन COVISHIELD का 3 दिन का स्टॉक बाकी है और आज शाम और COVISHIELD का स्टॉक दिल्ली को मिलने की उम्मीद है.
कोरोना की दूसरी लहर से देश की इकोनॉमी पर बुरा असर, रेटिंग एजेंसी CRISIL ने दी चेतावनी...
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में हाल के समय कोराना के नए मामलों की संख्या में कमी हुई है. पिछले माह दिल्ली में रोजाना 25000 या इससे अधिक कोरोना केस आ रहे थे लेकिन अब यह संख्या घटते हुए 15 हजार से नीचे आ गई है. मंगलवार को दिल्ली में 12, 481 केस दर्ज किए गए हैं. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट गिरकर 17.76% हो गया है जो 4 अप्रैल के बाद सबसे कम है. अच्छी खबर है यह है कि पिछले 15 दिनों में दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट आधा हुआ है.
केंद्र सरकार ने कहा- कोरोना महामारी की घातक दूसरी लहर धीरे-धीरे धीमी पड़ रही
भारत में भी कोरोनावायरस की दूसरी लहर थोड़ी थमती नजर आ रही है लेकिन अभी भी तीन लाख से अधिक केस सामने आ रहे हैं. 4 लाख के पार पहुंच चुके रोजाना दर्ज होने वाले संक्रमण के मामले अब गिरकर 3.29 लाख के आंकड़ों के पास आ गए हैं. मंगलवार यानी 11 मई की सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,29,942 नए केस सामने आए हैं और इस अवधि में 3,876 मरीजों की मौत हुई है.
दिल्ली में सिर्फ 3-4 दिन की ही वैक्सीन बची है: अरविंद केजरीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं