- कोरोना पर केंद्र सरकार का बयान
- कोविड-19 के नए मामलों में कमी
- मौतों में कमी का शुरुआती रुझान
केंद्र सरकार (Centre Govt) ने मंगलवार को कहा कि देश में COVID-19 के नए मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी आने का शुरुआती रुझान दिखने लगा है, जो संकेत है कि महामारी की घातक दूसरी लहर धीरे-धीरे मंदी पड़ रही है. सरकार के अनुसार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ उन 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं, जहां कोविड-19 के रोजाना आ रहे नए मामलों में कमी आ रही है. संवाददाता सम्मेलन में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पंजाब उन 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से हैं, जहां-जहां रोजाना आ रहे कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि हो रही है.
सरकार ने बताया कि 13 राज्य ऐसे हैं, जहां कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या एक-एक लाख से ज्यादा है और 26 राज्य ऐसे हैं, जहां संक्रमण की दर 15 प्रतिशत से ज्यादा है. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में विकराल रूप ले लिया है, हालांकि रोजाना आने वाले नए मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी आ रही है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 14 दिनों के बाद संक्रमण के नए मामलों की संख्या घटकर 3.29 लाख रह गई है. वहीं अभी तक कुल 2,29,92,517 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
कोरोना का कहर : AMU में वायरस ने मचाई तबाही, अब तक 44 की मौत, वीसी ने ICMR को लिखा खत
मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 3,29,942 नए मामले आए हैं, वहीं कोविड-19 से 3,876 लोगों की मौत हुई है. देश में अभी तक कुल 2,49,992 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है.
VIDEO: नहीं टला है कोरोना का खतरा, लापरवाही से बढ़ेगी मुश्किल
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं