झारखंड में जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ रांची की योग शिक्षिका रफिया द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे को आवश्यक मामला मानकर तेजी से सुनवाई होगी. रांची की एक विशेष अदालत में सोमवार को मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने अनुरोध किया कि इसे आवश्यक मामला मानकर तेजी से सुनवाई की जाए जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.
मुस्लिम योग टीचर ने बाबा रामदेव के साथ शेयर किया मंच, मिली जान से मारने की धमकी
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इसके अलावा अधिवक्ता ने मामले में और दस्तावेज दाखिल करने के लिए समय की मांग की. विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार की अदालत ने इसके लिए दो दिनों का समय दिया. मामले की अगली सुनवाई की तारीख नौ सितंबर निर्धारित की गयी है. उस दिन शिकायतकर्ता रफिया नाज का बयान शपथ-पत्र के माध्यम से दर्ज किये जाने की संभावना है.
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाई तो मुस्लिम महिला को मार-पीटकर घर से निकाला
रांची में डोरंडा निवासी योग शिक्षिका रफिया नाज ने विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ मानहानि के साथ स्त्री लज्जा भंग करने, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, उसके खिलाफ हिंसा को भड़काने सहित कई आरोप लगाते हुए रांची की निचली अदालत में 19 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं