- रांची में एक अनुसूचित जाति वर्ग की महिला को कुएं से पानी निकालने से रोकने का मामला सामने आया है.
- घटना रांची के सेक्टर-2 की है. महिला के साथ मारपीट की बात भी सामने आई है.
- रांची पुलिस पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने जांच की बात कही है.
एक तरफ हमारा देश तेजी से दुनिया में आगे बढ़ रहा है, लेकिन दूसरी तरफ आज भी जातिगत व्यवस्था की रूढिवादी सोच से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. झारखंड की राजधानी रांची से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां अनुसूचित जाति वर्ग की एक महिला को कुएं से पानी निकालने से रोका गया और उसके साथ मारपीट की गई. महिला को जातिसूचक गालियां भी दी गई है. घटना के बाद पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है.
रांची के स्मार्ट सिटी के सेक्टर-2 का मामला
मामला रांची के स्मार्ट सिटी के सेक्टर-2 का बताया जा रहा है. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया पीड़ित दलित महिला की तरफ से शिकायत दर्ज की गई थी. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी परिवार ने भी सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए महिला पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. जगन्नाथपुर थाने के प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर अमरेंद्र कुमार, उनकी पत्नी रेमी देवी, उनके दो बेटों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ SC-ST एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
रांची में कुएं से पानी नहीं निकालने दिया
शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि उसके घर के पास रहने वाले ये पांचों लोग 23 जुलाई से उसे अपने कुएं से पानी नहीं लेने दे रहे थे. महिला ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर को उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई और पता चला कि कुआं अमरेंद्र के घर के परिसर में स्थित है, ऐसे में और पूछताछ की जा रही है.
ये वीडियो भी देखिए
रांची पुलिस महिला को अपमानित करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोपों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा कि इस मामले सभी तरह से जांच की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं