विज्ञापन

बकरे ने मांगा इंसाफ, पुलिस थाने लेकर पहुंची महिला, झारखंड में सामने आया अजीबोगरीब मामला

झारखंड के दुमका जिले में एक बकरे ने दूसरे बकरे को घायल कर दिया. जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंच गया. एक महिला अपने घायल बकरे को पुलिस के पास लेकर पहुंची और उसे न्याय दिलाने की मांग की है.

बकरे ने मांगा इंसाफ, पुलिस थाने लेकर पहुंची महिला, झारखंड में सामने आया अजीबोगरीब मामला
झारखंड में बकरों की लड़ाई का मामला पहुंचा थाने (फोटो:NDTV)
  • झारखंड के दुमका जिले से एक दिलचस्प मामला सामने आया है.
  • यहां दो बकरो के बीच हुई लड़ाई का मामला पुलिस थाने में पहुंच गया.
  • एक महिला यहां अपने घायल बच्चे को लेकर थाने पहुंची थी.
दुमका:

पुलिस थाने में आमतौर पर चोरी, मारपीट, जमीन-जायदाद का विवाद इस तरह के मामले सबसे ज्यादा पहुंचते हैं. लेकिन अगर किसी बकरे की शिकायत पुलिस तक पहुंचे तो मामला थोड़ा अजीब लगेगा. मामला झारखंड के दुमका जिले से सामने आया है. यहां एक महिला अपने घायल बकरे को लेकर सीधे थाने पहुंच गई और पड़ोसी के बकरे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग करने लगी. पहले पुलिस ने महिला को समझाया लेकिन वह अड़ी रही. जिसके बाद पुलिस ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इस दौरान वह बकरे को साथ लेकर बहुत देर तक थाने में ही रही. 

दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र का मामला

मामला दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगवारा गांव का है. यहां की रहने वाली राधिया अपने घायल बकरे को लेकर हंसडीहा थाने पहुंचीं. उन्होंने अपने  पड़ोसी पप्पू लोहरा के बकरे पर अपने बकरे को घायल करने का आरोप लगाया. राधिया के मुताबिक दोनों बकरों के बीच हुई लड़ाई में उनका बकरा घायल हो गया. अपने बकरे को चोटिल देखकर उन्होंने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया. वह लिखित आवेदन के साथ घायल बकरे को भी थाने ले गईं, ताकि पुलिस को अपनी परेशानी बता सकें. महिला की शिकायत सुनने के बाद हंसडीहा पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है. 

ये वीडियो भी देखिए

पुलिस ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेगी, पुलिस ने आरोपी पक्ष को समझाने और घायल बेजुबान के मामले में जांच करने की मांग की है. महिला ने बकरे के लिए इलाज की मांग की है. खास बात यह है कि आमतौर पर लोग जमीन, मकान या पैसों के विवाद में थाने पहुंचते हैं, लेकिन बकरे की लड़ाई की शिकायत लेकर महिला का थाने पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है. 

ये भी पढ़ेंः गुजरात में पिता ने ढाई साल के बच्चे को जिंदा जलाया, अकेले नहीं पालना चाहता था, पत्नी चली गई थी मायके 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dumka News, Jharkhand News, Jharkhand Police Alert, Goat Fights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com