उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को क्रिप्टो करेंसी घोटाले के एक अभियुक्त को एक धनशोधन मामले में अपने बिटक्वाइन वॉलट का यूजरनेम और पासवर्ड प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि बिटक्वाइन की ‘‘बहुस्तरीय विपणन योजना'' के अभियुक्त अजय भारद्वाज को शीर्ष अदालत द्वारा दिया गया अंतरिम संरक्षण जारी रहेगा, बशर्ते वह सभी तरह का खुलासा करते हैं.
न्यायालय ने इस मामले में एक अद्यतन स्थिति रिपोर्ट पेश करने का ईडी को निर्देश दिया.
पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘प्रतिवादियों द्वारा जमानत रद्द करने की मांग को लेकर एक याचिका दायर की है. ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है. ईडी ने दलील दी है कि याचिकाकर्ता के भाई की मौत हो गयी है और याचिकाकर्ता (भारद्वाज) के पास क्रिप्टो वॉलट का यूजरनेम और पासवर्ड मौजूद है, जिसे जांच अधिकारी के साथ साझा किया जाना चाहिए.''
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शीर्ष अदालत ने भारद्वाज की ओर से पेश हो रहे वरिष्ठ अधिवक्तरा पी सी सेन की इन दलीलों का भी संज्ञान लिया कि सभी रिकॉर्ड्स, ईमेल और साक्ष्य पुणे पुलिस के कब्जे में है और उनके मुवक्किल ने सभी प्रासंगिक ब्योरे का खुलासा कर दिया है.
सुनवाई के दौरान भाटी ने दलील दी कि बिटक्वॉइन में निवेश सामान्य बैंकिग निवेशों के जरिये नहीं हुआ है और भारद्वाज को अपने पास मौजूद क्रिप्टो करेंसी वॉलट से संबंधित यूजरनेम और पासवर्ड का खुलासा करना चाहिए.
यह भी पढ़ें:
कश्मीरी पंडितों की हत्या की जांच के लिए SIT गठन की मांग, सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल
देश की अदालतों में 4.70 करोड़ मुकदमे लंबित, निचली अदालतों में बेहिसाब मामले
कश्मीर की युवती को SC ने दी राहत, MBBS पढ़ाई के लिए लोन देने के HC के निर्देश के खिलाफ अर्जी खारिज
कश्मीरी पंडितों-सिखों के नरसंहार पर इंसाफ की मांग, NGO ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं