मालेगांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान लोगों पर पथराव! गुलाल उड़ाने पर शुरू हुआ विवाद

  • 1:14
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026

महाराष्‍ट्र के मालेगांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक हंगामा हो गया. मूर्ति ले जा रहे लोगों ने अपने ऊपर पथराव किए जाने का दावा किया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान पथराव में आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है जिससे हालात काबू में हैं, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है. पुलिस के मुताबिक, गुलाल उड़ाने के दौरान कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. पुलिस अधिकारी ने बताया- दुर्गा देवी विसर्जन के दौरान गुलाल उड़ाने में से कुछ विशिष्ट समाज के घर पर गुलाल गिरा, इस वजह से वो 2-3 लोग आए और उन्होंने थोड़ा ऑब्जेक्शन किया. उसमें दोनों मंडल के मंडल और वो विशिष्ट समाज के लोग इनमें बाचाबाची हुई, बहस हुई.