- पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने मंजूरी दी
- करीब 800 भारतीय पहले ही लौट चुके हैं देश
- वाघा बॉर्डर से करेंगे भारत में प्रवेश
Coronavirus Pandemic: कोरोना वायरस की महामारी के चलते पाकिस्तान में फंसे ( stranded in Pakistan)118 भारतीय 10 अगस्त को देश लौटेंगे.ये लोग कोरोना और लॉकडाउन की वजह से पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में फंसे हुए हैं. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने इसकी लिखित मंज़ूरी दे दी है. इससे पहले क़रीब 800 भारतीय अलग-अलग जत्थों में भारत लौट चुके हैं. 10 अगस्त को लौटने वाले 118 लोग भी वाघा सीमा के ज़रिए भारत लौटेंगे वहां से उनको उनके गृह राज्यों में ले जाकर क्वारंटाइन करने की व्यवस्था है. पहले के जत्थों के साथ भी ऐसा ही किया गया था. भारत में फंसे ज़्यादातर पाकिस्तानी भी अपने वतन लौट चुके हैं.
कोरोना का कहर : भारत में COVID-19 के नए मामले अब अमेरिका से भी ज़्यादा
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान सहित दुनिया के लगभग सभी देश इस समय कोरोना महामारी का सामना कर रहे हैं. भारत में कोरोना के मामलों की संख्या (Corona cases in India)19 लाख 64 हजार के करीब पहुंच चुकी हैं, इसमें एक्टिव मामलों की संख्या पांच लाख 95 हजार के आसपास है. देश में अब तक 40699 लोगों को कोरोना संक्रमणक के कारण जान गंवानी पड़ी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की बात करें तो यहां कोरोना के केसों की संख्या (Corona cases in Pakistan) 2 लाख 81 हजार 136 है, इसमें एक्टिव केसों की संख्या 20 हजार 836 बताई गई है. 254286 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण 6014 लोगों की मौत हुई है.
कोरोना का कहर : मानसून सत्र में 4 घंटे राज्यसभा चलेगी, 4 घंटे लोकसभा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं