- क्वारंटाइन सेंटर में जाने से किया इंकार
- 19 यात्रियों ने वापस लौटने का किया फैसला
- फंसे हुए लोगों के लिए चलाई जा रही हैं विशेष ट्रेनें
दिल्ली से एक विशेष ट्रेन में बृहस्पतिवार सुबह बेंगलुरु पहुंचने वाले यात्रियों में से 19 ने उसी ट्रेन से अपने राज्यों को लौटने का फैसला किया है, क्योंकि वह क्वारंटाइन में नहीं जाना चाहते थे. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि उनमें से 12 ने सिकंदराबाद, दो ने गुंटाकल, चार ने अनंतपुर और एक ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरने का फैसला किया है. ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिके के अधिकारियों के हवाले से रेलवे ने बताया कि दिल्ली से आज 543 मुसाफिर यहां पहुंचे.
सीमित संख्या में ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद कर्नाटक पहुंचने वाली यह पहली ट्रेन थी. सरकार के फैसले के मुताबिक, कोरोनावायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के उपाय के तहत उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन सेंटर में भेजा जाएगा. रेलवे ने कहा कि करीब 140 यात्री सेंटर में जाने को राजी नहीं हुए और उन्होंने इसे लेकर विरोध किया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार यात्रियों को क्वारंटाइन सेंटर में जाने से मना करते देखा जा सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यात्री समूह में खड़े हैं, तालियां बजा रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं क्वारंटाइन में नहीं. रेलवे ने बताया कि राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस और रेलवे अधिकारियों द्वारा चर्चा के बाद उनमें से अधिकतर क्वारंटाइन सेंटर में जाने को राजी हो गए. बयान के मुताबिक, उनमें से 19 ने वापस जाने का फैसला किया और बहुत कम वक्त में रेलवे ने उन्हें वापस भेजने का इंतजाम कर दिया तथा दिल्ली जाने वाली ट्रेन में एक अतिरिक्त कोच लगा दिया. वह टिकट का किराया देने को भी सहमत हो गए थे.
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : कोरोना संकट में छोटे उद्योगों को बड़ा पैकेज
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं