विज्ञापन

उधना-अमरावती के बीच 26 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन, 10 घंटे का सफर 8 स्टॉपेज, देखें शेड्यूल

पश्चिम रेलवे ने गुजरात के उधना और महाराष्ट्र के अमरावती के बीच स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन का ऐलान किया है. यह ट्रेन 8 स्टेशनों पर रुकेगी और 10 घंटे का सफर होगा.

उधना-अमरावती के बीच 26 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन, 10 घंटे का सफर 8 स्टॉपेज, देखें शेड्यूल
उधना-अमरावती के बीच स्पेशल ट्रेन का ऐलान
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • गुजरात और महाराष्ट्र के बीच स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन का ऐलान.
  • उधना-अमरावती के बीच 26 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन.
  • उधना - अमरावती सुपरफास्ट ट्रेन का टाइम टेबल जारी.

त्योहार पर यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अलग-अलग रेलवे जोन में स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया जा रहा है. इस बीच यात्रियों की मांग के बाद पश्चिम रेलवे ने एक नई साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 09013/09014 चलाने की घोषणा की है.यह ट्रेन गुजरात के उधना (सुरत के पास) और महाराष्ट्र के अमरावती के बीच संचालित की जाएगी. रेलवे बोर्ड द्वारा इस ट्रेन के संचालन को 19 अक्टूबर को ही मंजूरी दे दी गई थी. इस ट्रेन से गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को फायदा होने वाला है.

ट्रेन नंबर 09013/09014 उधना - अमरावती एक्सप्रेस का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 09013/09014 उधना - अमरावती साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 6 फेरे लगाएगी और हर सोमवार को पटरी पर दौड़ेगी.

ट्रेन नंबर 09013 उधना - अमरावती स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी. वहीं ट्रेन नंबर 09014 अमरावती - उधना स्पेशल ट्रेन वापसी में भी 26 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी. यह दोनों ट्रेन 26 अक्तूबर के बाद 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को संचालित होगी.

सुरक्षित और आरामदायक सफर के लिए इस ट्रेन में कुल 22 एलएचबी (LHB) कोच लगाए गए हैं, जिसे दोनों छोर से एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव द्वारा खींचा जाएगा.

उधना - अमरावती साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का टाइम टेबल

ट्रेन नंबर 09013 उधना - अमरावती ट्रेन उधना से हर सोमवार को सुबह 11:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 21:20 बजे अमरावती पहुंचेगी. करीब 560 किलोमीटर की यह दूरी यह ट्रेन मात्र 9 घंटे 50 मिनट में तय करेगी.

ट्रेन नंबर 09014 अमरावती - उधना ट्रेन वापसी में अमरावती से हर सोमवार की रात 23:30 बजे खुलेगी और अगले दिन मंगलवार सुबह 09:35 बजे उधना पहुंचेगी. इस सफर में कुल 10 घंटे 5 मिनट का समय लगेगा.

09013/09014 उधना - अमरावती एक्सप्रेस का स्टॉपेज

व्यारा (Vyara)
नंदुरबार (Nandurbar)
अमलनेर (Amalner)
जलगांव (Jalgaon)
भुसावल (Bhusawal)
मलकापुर (Malkapur)
शेगांव (Shegaon)
अकोला (Akola)

त्योहारों के दिनों में सूरत, उधना और आसपास के क्षेत्रों से महाराष्ट्र की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इस सीधी सुपरफास्ट ट्रेन के शुरू होने से काफी सहूलियत होगी और वेटिंग टिकट की समस्या से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें | वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 31 अक्टूबर से पकड़ेगी रफ्तार, 8 घंटे का सफर और 2 स्टॉपेज

यह भी पढ़ें | वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मिली मंजूरी, यूपी, राजस्थान, गुजरात में होंगे 13 स्टॉपेज, देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Train, Special Train Announcement, Superfast Train, Amravati Train, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com