विज्ञापन

दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन का विस्तार, साढ़े 11 घंटे का सफर, यूपी-बिहार वालों को दिवाली-छठ में मिलेगा कंफर्म टिकट

ट्रेन नंबर 02251/02252 पटना-दिल्ली वंदे भारत का ऐलान किया गया था. अब इसी ट्रेन को आगे विस्तार किया गया है, इसे 02253/02254 ट्रेन नंबर से 22 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलाई जाएगी.

दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन का विस्तार, साढ़े 11 घंटे का सफर, यूपी-बिहार वालों को दिवाली-छठ में मिलेगा कंफर्म टिकट
पटना-दिल्ली वंदे भारत पर नया अपडेट
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन का नवंबर तक विस्तार.
  • वंदे भारत से साढ़े 11 घंटे में दिल्ली से पटना.
  • दिल्ली-पटना के बीच 6 स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत.

दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन का ऐलान किया गया है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बहुत बड़ी राहत दी है. उत्तर रेलवे की ओर से जारी रिलीज के मुताबिक, ट्रेन नंबर 02253/02254  पटना और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया गया है. इससे पहले ट्रेन नंबर 02251/02252 पटना-दिल्ली वंदे भारत का ऐलान किया गया था, जो 17 और 19 अक्टूबर को संचालित हुई. वहीं अब इसी ट्रेन को आगे विस्तार किया गया है, इसे 02253/02254 ट्रेन नंबर से 22 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलाई जाएगी.

दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन का सफर साढ़े 11 घंटे का होगा. इस दौरान यूपी-बिहार के 6 स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी. यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी. इस हाई-स्पीड ट्रेन के चलने से त्योहारों के मौकों पर बिहार से दिल्ली आने-जाने वाले रेल यात्रियों को कम समय में आरामदायक और सुगम सफर का लाभ मिलेगा. यह वंदे भारत स्पेशल ट्रेन अक्टूबर और नवंबर 2026 के दौरान दोनों दिशाओं में कुल 16-16 फेरे लगाएगी.

ट्रेन नंबर  02251/02252 पटना-दिल्ली वंदे भारत का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 02253 पटना से नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन 24 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शनिवार और सोमवार को पटना से संचालित होगी. वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 02254 नई दिल्ली से पटना वंदे भारत ट्रेन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन में यात्रियों के लिए पूरी तरह से वातानुकूलित एसी चेयर कार की सुविधा उपलब्ध होगी.

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

ट्रेन नंबर 02253 पटना से नई दिल्ली स्टॉपेज

पटना: सुबह 10:00 बजे
आरा: सुबह 10:40 बजे
बक्सर: सुबह 11:27 बजे
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन: दोपहर 1:20 बजे
प्रयागराज जंक्शन: दोपहर 3:40 बजे
कानपुर सेंट्रल: शाम 5:55 बजे
अलीगढ़ जंक्शन: रात 8:55 बजे
नई दिल्ली: रात 11:30 बजे

ट्रेन नंबर 02254 नई दिल्ली से पटना

नई दिल्ली: सुबह 8:35 बजे
अलीगढ़ जंक्शन: सुबह 10:21 बजे
कानपुर सेंट्रल: दोपहर 1:30 बजे
प्रयागराज जंक्शन: दोपहर 3:45 बजे
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन: शाम 6:10 बजे
बक्सर: शाम 7:26 बजे
आरा: रात 8:10 बजे
पटना: रात 9:30 बजे

त्योहारों में कन्फर्म सीट की तलाश कर रहे यात्रियों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी. यात्री इस ट्रेन की टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) पोर्टल या रेलवे काउंटर के माध्यम से कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | दिल्ली, यूपी, बिहार, से लेकर जम्मू, पंजाब तक 16 ट्रेन रद्द करने का ऐलान, जानें वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat Train, Delhi Patna Vande Bharat, Delhi Patna Vande Bharat Festival Special, Delhi Patna Vande Bharat Ticket Booking, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com