विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2021

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हुए कोविड पॉज़िटिव, PM ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. कोविड के हल्के-फुल्के लक्षण दिखाई देने के बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया था.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हुए कोविड पॉज़िटिव, PM ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
राहुल गांधी कोरोनावायरस से संक्रमित हुए, ट्वीट कर दी जानकारी. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. कांग्रेस नेता ने ट्वीट में बताया कि उनमें कोविड के कुछ हल्के-फुल्के लक्षण नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया जो पॉजिटिव निकला है.

राहुल ने पिछले दिनों अपने संपर्क में आए हुए लोगों को सभी जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो करने और अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने को कहा है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राहुुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की है.

राहुल गांधी ने अभी रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के तहत आने वाले दिनों में होने वाली रैलियों को रद्द कर दिया था, उसके पहले वो केरल की यात्रा पर थे. 

राहुल गांधी के लिए कई लोगों ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थना की.

बता दें कि अभी सोमवार को ही कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोविड पॉजिटिव निकले थे, जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

इसके अलावा आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोविड से संक्रमित पाई गई हैं. उनके कोविड संक्रमित होने की जानकारी आने के बाद बताया गया कि मुख्यमंत्री ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है और उनकी पत्नी होम आइसोलेशन में हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Covid Positive, Rahul Gandhi Corona, Covid Positive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com