हाल ही में बिग बॉस 18 में नजर आईं एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. सोमवार को 51 साल की शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फॉलोअर्स के साथ यह खबर शेयर की और उन्हें अलर्ट रहने के लिए कहा. उन्होंने लिखा, "नमस्ते, दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. सुरक्षित रहें और मास्क पहनें!" इस खबर पर रिएक्शन देते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने एक कमेंट किया, "हे भगवान!!! अपना ख्याल रखना शिल्पा... जल्दी ठीक हो जाओ."
कुछ महीने पहले ही शिल्पा ने अपने अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए सुर्खियां बटोरी थीं. एक्ट्रेस ने अक्टूबर 2024 से जनवरी 2025 तक अपने तीन महीने के इम्प्रेसिव ट्रांसफॉर्मेशन को दर्शाते हुए पहले और बाद की तस्वीरें शेयर कीं. फैन्स ने उनके डेडिकेशन की तारीफ की, उनकी फिटनेस जर्नी को "इंस्पायरिंग" और "इस बात का सबूत बताया कि खुद को फिर से खोजने में कभी देर नहीं होती."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बिग बॉस 18 में शिल्पा का बिग बॉस का सफर ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले खत्म हो गया. उनके बाहर निकलने से कई फैन्स और साथी कंटेस्टेंट इमोशनल हो गए. सीजन के टॉप छह फाइनलिस्ट में करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, चुम दरंग, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल शामिल थे. शिल्पा शिरोडकर ने 1990 के दशक में हम, खुदा गवाह, आंखें और बेवफा सनम जैसी पॉपुलर फिल्मों से पॉपुलैरिटी पाई.
अपनी खूबसूरत आंखों और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली नम्रता शिरोडकर ने अमिताभ बच्चन, गोविंदा और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया. 2000 के दशक की शुरुआत में फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद, उन्होंने एक मुट्ठी आसमान और सिलसिला प्यार का जैसे शो के साथ टेलीविजन पर सफल वापसी की थी. हाल में वह बिग बॉस में नजर आईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं