कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन और जन-अभियान को रोक रही है.कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक मतदाता सूची के SIR और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मागं कर रहा है. वेणुगोपाल ने कहा कि
दिल्ली में दो प्रस्तावित जगहों पर कार्यक्रम की अनुमति न मिलने के बावजूद विपक्ष पीछे नहीं हटेगा. वेणुगोपाल ने रामलीला मैदान को लेकर कांग्रेस को दी गई अनुमति वापस लिए जाने का आरोप भी लगाया. हालांकि दिल्ली पुलिस इससे इनकार कर रही है.
रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली की अनुमति वापस नहीं ली: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि रामलीला मैदान में कांग्रेस को रैली करने के लिए दी गई अनुमति वापस नहीं ली गई है. पहले दी गई मंजूरी में कोई बदलाव नहीं हुआ है.सूत्रों ने कहा, अशोक होटल में प्रस्तावित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम के बारे में पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह होटल प्रबंधन पर निर्भर करता है, क्योंकि यह एक निजी परिसर है.दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि कांग्रेस को 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रामलीला मैदान बुक करने के लिए 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) जारी किया गया था. सेंट्रल दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) रोहित राजबीर सिंह ने बताया था कि कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम (MCD) से जगह की उपलब्धता का प्रमाण पत्र लेने के बाद पुलिस से संपर्क किया था.
How many permissions will you deny, Mr. Amit Shah? How many people will you stop? 21 parties of the INDIA bloc had planned a Public Impeachment of Gyanesh Kumar as a curtain raiser to the Nov 1st Mega Rally and March - first at Hotel Ashoka, where permission was denied, and then at Ramleela Maidan, where despite already having all the requisite permissions, Delhi Police stopped us from doing the set up for the event. First they destroy the electoral system, and now they are trying all kinds of tricks to silence those who fight to save our democracy. Let it be very clear, come what may, we will not rest until Modi-Shah's puppet Gyanesh Kumar is not removed. If they stop us here, we will go to Amit Shah's house, PM Modi's house, and stage a massive dharna there. But we will fight to the finish, and until our mission is accomplished.
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) October 27, 2026
रामलीला मैदान 9 दिनों के लिए बुक करने का दावा
दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए वेणुगोपाल ने कहा, मोदी और अमित शाह बहुत डरे हुए हैं. हमने एक सार्वजनिक अभियान शुरू करने की घोषणा की है. विपक्ष ने सबसे पहले कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अशोक होटल के लॉन से संपर्क किया था. वेणुगोपाल ने दावा किया शुरुआत में तो होटल प्रबंधन मान गया था, लेकिन बाद में पुलिस के दखल देने पर होटल ने अनुमति देने से इनकार कर दिया. इसके बाद विपक्ष ने नौ दिनों के लिए रामलीला मैदान बुक किया था. शुरुआत में अनुमति मिल भी गई थी लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि ये फैसले सिर्फ दिल्ली पुलिस के नहीं थे
ज्ञानेश कुमार को बचाने का लगाया आरोप
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. कांग्रेस सांसद ने कहा, इसका मतलब है कि यह दिल्ली पुलिस का फैसला नहीं है। असल में, मोदी और शाह अपने चहेते ज्ञानेश को बचाना चाहते हैं. लेकिन विपक्ष अपने अभियान को रोकने की कोशिशों के आगे नहीं झुकेगा.इंडिया ब्लॉक किसी दूसरी जगह का चुनाव करेगा और जल्द ही अपने कार्यक्रम की घोषणा करेगा. हम आपको कार्यक्रम के बारे में बता देंगे. उन्होंने सरकार पर विपक्ष की गतिविधियों को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. सांसद ने कहा कि जब तक विपक्ष अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा.
शाह-मोदी के घर के पास आयोजन की धमकी
वेणुगोपाल ने कहा, हम ये अभियान करके रहेंगे. हम चाहें तो इसे अमित शाह या मोदी के घर के पास भी कर सकते हैं. उन्होंने जोर दिया कि तय जगहों पर अनुमति न मिलने के बावजूद विपक्ष अपने अभियान को आगे बढ़ाने पर अडिग है. वेणुगोपाल ने बताया कि 1 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में लगभग 21 दल हिस्सा लेंगे.30 अक्टूबर को एक शुरुआती कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने का एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम किया जाएगा.
ये भी पढ़ें - पीएम मोदी पर खरगे के 'बाप' वाले बयान से सपा ने बनाई दूरी, रामगोपाल बोले- भाषा पर संयम जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं