- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में पीएम मोदी के पिता पर विवादित बयान दिया था.
- समाजवादी पार्टी ने इस बयान से दूरी बनाई है. रामगोपाल यादव ने बयान पर असहमति जताई है.
- सपा सांसद का कहना है कि राजनीति में भाषा पर संयम रखा जाना बहुत जरूरी होता है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में पटना में पीएम नरेंद्र मोदी के पिता पर टिप्पणी की थी. जिस पर सिसायी घमासान मचा हुआ है. समाजवादी पार्टी ने भी मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से असहमति जताई है. सपा चीफ अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव का कहना है कि वह खरगे के बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं है, राजनीति में भाषा पर संयम रखना बहुत जरूरी है, इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं है. रामगोपाल यादव का यह बयान अहम माना जा रहा है. वहीं बीजेपी भी लगातार इस मुद्दे पर कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ नाराजगी जता रही है.
राजनीति में भाषा का संयम रखना जरूरी: रामगोपाल
दरअसल, जब रामगोपाल यादव से मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'प्रधानमंत्री के पिताजी के लिए इस तरह की भाषा नहीं बोली जानी चाहिए थी. राजनीति में इस तरह की भाषा को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता. क्योंकि अगर राजनीति में ऐसी भाषा चलती रही तो स्थिति बिगड़ जाती है. जब बड़े नेता इस तरह के बयान देंगे तो फिर छोटे नेताओं का तो कहना ही क्या होगा. सपा सांसद ने कहा कि पता नहीं वो (मल्लिकार्जुन खरगे) किस तरह की भाषा का प्रयोग करने लगें हैं.' रामगोपाल यादव के इस बयान से तय है कि सपा इस मुद्दे पर कांग्रेस से पूरी तरह से दूरी बनाए हुए हैं.
ये वीडियो भी देखिए.
मल्लिकार्जुन खरगे ने की थी विवादित टिप्पणी
बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के पिता पर विवादित टिप्पणी की थी. जिसके बाद देश का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है. बीजेपी ने देशभर में खरगे के बयान पर विरोध जताया है. अलग-अलग राज्यों में उनके खिलाफ प्रदर्शन भी हुआ है.
एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर रामगोपाल यादव ने कहा काउंटिंग जारी है. हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी शिक्षा और स्नातक दोनों तरह की सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करेगी और हमारे प्रत्याशी जीतेंगे.
ये भी पढ़ेंः भारतीय राजनीति में कहां से आई बाप, मां, नाना, दादा और भाई-बहन वाली बोली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं