विज्ञापन

रैली से पहले अखिलेश बोले- अब तो योगी तक ने मान लिया कि 1.27 करोड़ वोट कटे, वो भी रामलीला मैदान आ जाएं

1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम कटने वाले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान को कोट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो यूपी के मुख्यमंत्री तक ने मान लिया है कि वोट कटे हैं. वो रामलीला मैदान की रैली से पहले मीडिया से बात कर रहे थे.

रैली से पहले अखिलेश बोले- अब तो योगी तक ने मान लिया कि 1.27 करोड़ वोट कटे, वो भी रामलीला मैदान आ जाएं
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव.
NDTV
  • वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन को सियासी हलचल तेज है.
  • इस बीच अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ वोट कम होने की बात CM योगी ने खुद स्वीकार की.
  • अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें यह जानकारी कहां से और किससे मिली है.
नई दिल्ली:

SIR, चुनाव में हुई कथित धांधली और वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में विपक्षी दलों का बड़ा विरोध-प्रदर्शन हो रहा है. इंडिया गठबंधन के इस विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस के साथ-साथ सपा, टीएमसी, राजद, शिवसेना, झामुमो सहित कई अन्य दलों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं. रामलीला मैदान में होने वाली इस महारैली से पहले मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बड़ा बयान दिया है. INDIA गठबंधन की रैली में पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा, "नाइंसाफी की सारी सीमाएं पार हो गई हैं. अब तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खुद मान लिया है कि 1.27 करोड़ वोट कम हो गए हैं." 

मालूम हो कि शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम कटे. सीएम योगी के इसी बयान को कोट करते हुए अखिलेश ने कहा- यूपी के सीएम ने मान लिया है कि 1.27 करोड़ वोट कम हो गए. और उन्हें यह बात कब याद आई? MLC चुनाव हारने के बाद! जो लोग 'डबल इंजन सरकार' की बात करते थे, वे अब 'डबल ज़ीरो' हो गए हैं.

एमएलसी चुनाव में मिली हार का किया जिक्र

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि वे सिर्फ 'डबल ज़ीरो' ही नहीं हुए, बल्कि उन्होंने अपनी हार को एक बार भी स्वीकार नहीं किया. वे चुनाव आयोग के पास गए और दोबारा गिनती करवाई. तो जरा सोचिए: एक 'डबल इंजन सरकार', जो 'डबल ज़ीरो' बन गई और जिसे उसी चुनाव में दो बार हार का सामना करना पड़ा. 

हिंदुओं के 1.27 करोड़ वोट गायब वाले सीएम योगी के दावे पर अखिलेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें यह बात कहां से पता चली? उन्हें यह डेटा किसने दिया? यह कोई ऐसा डेटा नहीं है जिसे सड़क चलते कहीं से भी उठा लिया जाए या कोई भी आपको दे दे.

योगी को भी रामलीला मैदान में आना चाहिएः अखिलेश 

अगर कोई मंत्री ऐसा बयान दे रहा है—और वह भी उत्तर प्रदेश में, जहां से प्रधानमंत्री आते हैं—तो वह यह बयान कब दे रहा है? किसी के वहां जाकर वापस आने के बाद! तो यहां आरोप किस पर लगाया जा रहा है? अगर 1.70 करोड़ वोट गायब हैं, तो सरकार दूसरों पर क्या आरोप लगा रही है? वे यह भी दावा कर रहे हैं कि लाखों लाभार्थियों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं. इसका मतलब है कि उन लोगों को भी रामलीला मैदान आना चाहिए, क्योंकि यह अन्याय और झूठे वादों के खिलाफ एक आंदोलन है."



यह भी पढ़ें - LIVE: रामलीला मैदान की मेगा रैली से पहले संजय राउत बोले- लोग रिजीम चेंज चाहते हैं, खरगे आवास पर जुटने लगे नेता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
INDIA Bloc Rally Delhi, Ramlila Maidan Protest, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, UP CM Yodi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com