भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, दलाली, बंटवारा करने वाली, भाई-भतीजावाद एवं परिवारवादी पार्टी है. उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने पर उन पर टिप्पणी की कि रस्सी जल गई लेकिन बल एवं अहंकार नहीं गया.
जेपी नड्डा ने यहां मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन (भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग) को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस का मतलब करप्शन, कमीशन, डिवीजन, भाई-भतीजावाद एवं परिवारवादी पार्टी है, जबकि भाजपा का मतलब है मिशन, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, समाज का सशक्तिकरण और रिपोर्ट कार्ड की संस्कृति है, जो कहा था वो किया है, जो कहेंगे वो करके देंगे.''
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
उन्होंने आगे कहा, ‘‘कांग्रेस का काम है भाई को भाई से, धर्म को धर्म से, जाति को जाति से एवं गांव को गांव से कैसे लड़ाया जाए. ये (कांग्रेस पार्टी) वोट बैंक की राजनीति करते हैं, जबकि हम तर्कों, तथ्यों एवं मुद्दों की बात करते हैं.''
नड्डा ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस की हालत क्या है? मैं किसी नेता का नाम नहीं लेना चाहता हूं. अहंकार में डूबे हुए हैं. अहंकार बड़ा है, समझदारी बहुत छोटी है. कह रहे हैं सारे देश में कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह करेगी. अरे, सत्याग्रह तो वह था जो महात्मा गांधी ने किया था, भारत के सम्मान के लिए, भारत की अस्मिता के लिए, भारत में भारतीयता का राज हो इसके लिए.'
उन्होंने आगे कहा, ‘‘आप किस बात का सत्याग्रह कर रहे हो. कानून पर विश्वास नहीं करते हो. जाति सूचक गाली देते हो. न्यायालय कहता है माफी मांगो. आपका अहंकार है, आप माफी नहीं मांगते हो. (राहुल की) सदस्यता चली गई. रस्सी जल गई, लेकिन बल नहीं गया. अहंकार नहीं गया.''
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए कहा, ‘‘कहते हैं मैं किसी से नहीं डरता. अरे भाई संविधान और कानून से तो डरो, लेकिन नहीं. सत्याग्रह करने चले. देश इन लोगों को माफ नहीं करने वाला है.''
उन्होंने कहा कि नवरात्रों में आज यहां भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन करने का मुझे सौभाग्य मिला. हम भाग्यशाली हैं कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. आज हमें उन कार्यकर्ताओं को भी याद करना चाहिए जिन्होंने चार-चार पीढ़ियां खपा दी, तब भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी.
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि हर जिले में भाजपा का एक अच्छा कार्यालय बने और आपको जान कर खुशी होगी 290 कार्यालय बन चुके हैं, 115 कार्यालय बन रहे हैं और 123 कार्यालय के लिए जमीन ले ली गई है और इन पर जल्द काम शुरू हो जाएगा.
उन्होंने कहा, ‘‘भोपाल का यह कार्यालय हमारा सबसे अधिक मॉडर्न कार्यालय होगा. यह हमारा ऑफिस नहीं है... यह हमारा संस्कार केंद्र है. यहां आकर हमारा कार्यकर्ता संस्कार लेता है. अपने जीवन को कैसे विचार के लिए लगा कर खपा दिया जाता है ऐसा संस्कार वह लेकर यहां से जाता है.''
नड्डा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम कर रहा है और सरकार भी समर्पित भाव से काम कर रही है. आपके उत्साह को देखकर मैं कह सकता हूं कि यह जोश आने वाले समय का संदेश दे रहा है कि- 'एक बार फिर भाजपा सरकार'. उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को 200 पार के लक्ष्य को हासिल करना है.
मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीट हैं. वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के 127 सदस्य हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 96 विधायक हैं. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो, समाजवादी पार्टी (सपा) का एक एवं चार निर्दलीय विधायक हैं.
उन्होंने विपक्षी दलों विशेषकर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ‘‘आज विरोधी भी हमसे टकराने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं, यह भाजपा की ताकत है. यह विरोधियों की हालत खराब करने का समय है. मैं सभी बूथ कार्यकर्ताओं से आग्रह करूंगा कि आप तर्क, विषय और मुद्दों के आधार पर जनता के बीच जाइए... जनता आपका इंतजार कर रही है.''
नड्डा ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने 'प्रवासी दिवस' कार्यक्रम के लिए इंदौर शहर को चुना और दुनिया के नक्शे पर इंदौर और मध्यप्रदेश और अधिक मजबूती के साथ स्थापित हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं