विज्ञापन

महाकाल मंदिर में रील बनाना विधायक के बेटे को पड़ा भारी, 1 साल तक VIP-प्रोटोकॉल दर्शन पर लगी रोक

इंदौर से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के बाबा महाकाल मंदिर में रील बनाने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. मंदिर प्रशासन समिति ने उनके एक साल तक VIP-प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक लगा दी है.

महाकाल मंदिर में रील बनाना विधायक के बेटे को पड़ा भारी, 1 साल तक VIP-प्रोटोकॉल दर्शन पर लगी रोक
महाकाल मंदिर में रील बनाने पर बीजेपी विधायक के बेटे पर एक्शन (फाइल फोटो)
  • उज्जैन के महाकाल मंदिर प्रशासन ने विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष पर सख्त एक्शन लिया है.
  • रुद्राक्ष शुक्ला ने मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल से रील बनाई थी, जो वायरल होने के बाद विवादित हुई.
  • उज्जैन में मंदिर प्रशासन समिति की तरफ से अब विधायक के बेटे पर एक्शन लिया है.

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रील बनाने के मामले में बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष पर एक्शन हुआ है. मंदिर प्रशासन रुद्राक्ष शुक्ला पर 1 साल तक प्रोटोकॉल और वीआईपी दर्शन की सुविधा पर रोक लगा दी गई है. वह अगले एक साल तक रुद्राक्ष शुक्ला को महाकाल मंदिर में वीआईपी गेट से प्रवेश नहीं मिलेगा, उन्हें आम श्रद्धालुओं की तरह ही लाइन में लगकर सामान्य दर्शन करना होगा. मंदिर प्रशासक की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. मामला एक दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसमें रुद्राक्ष शुक्ला ने प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बनाई थी. 

उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में बनाई थी रील 

दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर रुद्राक्ष शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे महाकाल मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल से रील बनाते नजर आ रहे थे।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि रुद्राक्ष मंदिर के नीलकंठ द्वार से अंदर प्रवेश करते हैं, गेट पर पहुंचते ही उनके लिए ई-कार्ट आ जाती है. इसके बाद वे पूरे रास्ते मोबाइल से रील बनाते हुए चलते हैं. मंदिर के बाहर से लेकर चांदी द्वार तक वीडियो बनाया गया था, जबकि यह मंदिर का प्रतिबंधित क्षेत्र है. इस दौरान मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका नहीं था. यह वीडियो रुद्राक्ष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जहां वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में हंगामा हुआ है. 

Latest and Breaking News on NDTV

रुद्राक्ष पर 1 साल के लिए रोक

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने रुद्राक्ष शुक्ला के खिलाफ सख्त फैसला लिया है, जहां एक साल तक प्रोटोकॉल और वीआईपी दर्शन की सुविधाओं पर प्रतिबंध लगाया है. अब एक साल तक मंदिर में नहीं मिल सकेगी विशेष प्रोटोकॉल सुविधा. मंदिर की मर्यादा और नियमों के उल्लंघन को लेकर समिति की तरफ से यह एक्शन लिया गया है. विधायक की बेटे की रील वायरल होने के बाद इस मामले में विपक्ष ने भी नाराजगी जताई थी. शनिवार की रात में मंदिर समिति की तरफ से यह एक्शन लिया गया है. इससे पहले शुक्रवार को मंदिर समिति ने लापरवाही बरतने पर संबंधित सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी.

ये वीडियो भी देखिए

यह पहली बार नहीं है जब रुद्राक्ष शुक्ला का नाम मंदिर में नियम तोड़ने को लेकर सामने आया है. इससे पहले भी उनके नाम को लेकर कई तरह के विवाद हो चुके हैं. जबकि इस बार उनकी रील वायरल होने के बाद यह मामला फिर चर्चा में बना हुआ था.

इनपुट: मनोज

ये भी पढे़ंः रसगुल्ला बताकर दोस्त ने खिलाया देशी बम, मुंह में रखते ही धमाके से युवक की हुई दर्दनाक मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore BJP MLA Golu Shukla, Baba Mahakal Mandir Ujjain, Rudraksh Shukla, Rudraksh Shukla Controversy, Inodre News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com