हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, भले ही चुनाव आज हों. हुड्डा ने साथ ही चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने का भरोसा जताया. राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल के अंत में होने हैं. हुड्डा ने कहा, ‘‘कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और हम शानदार जीत दर्ज करेंगे...हरियाणा के लोग बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रहे हैं और भाजपा-जेजेपी गठबंधन को सत्ता से बाहर करने और कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना लिया है.'
देश के शीर्ष पहलवानों के दिल्ली में जारी धरने पर कांग्रेस नेता हुड्डा ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को अगर इस तरह विरोध करना पड़ रहा है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है.''
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सहित देश के कई शीर्ष पहलवान रविवार को एक बार फिर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए और सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली समिति के निष्कर्षों को सार्वजनिक करने की मांग की.
हरियाणा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि फसल खरीद के 72 घंटे के भीतर भुगतान, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और किसानों को नुकसान के लिए मुआवजे को लेकर सरकार द्वारा किया गया दावा धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहा है.
उन्होंने कहा, ‘‘सोनीपत, पानीपत, करनाल से लेकर कुरुक्षेत्र तक मैंने खुद कई मंडियों में जाकर किसानों से बात की है. सरसों के किसानों को अपनी फसल एमएसपी से 500-1000 रुपये प्रति क्विंटल नीचे बेचनी पड़ी.''
उन्होंने दावा किया, ‘‘सरसों की तरह, गेहूं के किसान भी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. पहले सरकारी पोर्टल नहीं चलने से किसानों को परेशानी हो रही थी, अब वे वैल्यू कट, चमक कम होने और उठाव नहीं होने की मार झेल रहे हैं. मंडियों में गेहूं की आवक जोरों पर है, लेकिन अनाज उठाने की प्रक्रिया कछुआ की गति से चल रही है. सरकार द्वारा 72 घंटे के भीतर भुगतान का दावा पूरी तरह निराधार साबित हो रहा है. उठाव इसलिए नहीं हो रहा है, क्योंकि सरकार ने समय पर परिवहन के टेंडर नहीं दिए.''
उन्होंने कहा कि हरियाणा, जो पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई क्षेत्रों में आगे था, आज ‘‘बेरोजगारी, अपराध, नशाखोरी और भ्रष्टाचार के मामले में नंबर एक' है.
उन्होंने दावा किया कि हिसार की ही बात करें, तो कांग्रेस के कार्यकाल में क्षेत्र में बिजली संयंत्र स्थापित करने और विश्वविद्यालय बनाने सहित कई विकास कार्य हुए, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले आठ वर्षों के कार्यकाल के दौरान विकास का ऐसा कोई काम नहीं किया गया.
ये भी पढ़ें :
* विपक्षी एकता के लिए नीतीश कुमार की मुहिम जारी, ममता और अखिलेश से मुलाकात करेंगे
* "भ्रष्ट लिंगायत मुख्यमंत्री", बसवराज बोम्मई को लेकर दिए गए सिद्धारमैया के बयान पर मचा बवाल
* श्रीनिवास बीवी की तलाश में कर्नाटक पहुंची असम पुलिस, घर पर नहीं मिले तो चस्पा किया नोटिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं