कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक बयानबाजी जारी है. इस बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा बसवराज बोम्मई को "भ्रष्ट लिंगायत मुख्यमंत्री" कहे जाने पर विवाद बढ़ता दिख रहा है. गौरतलब है कि सिद्धारमैया ने कहा था कि "पहले से ही एक लिंगायत मुख्यमंत्री (बीएस बोम्मई) हैं. वह राज्य में सभी भ्रष्टाचार की जड़ हैं."उनके बयान को लेकर भाजपा ने तुरंत सिद्धारमैया के खिलाफ यह कहते हुए तीखा हमला किया कि उन्होंने पूरे लिंगायत समुदाय का अपमान किया है.
सिद्धारमैया के बयान को लेकर बोम्मई ने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री के लिए इस तरह का बयान देना सही नहीं है. उन्होंने कहा है कि पूरा लिंगायत समुदाय भ्रष्ट है. अतीत में ब्राह्मण समुदाय का मजाक उड़ाया गया था. इससे पहले जब वो मुख्यमंत्री थे उन्होंने लिंगायत-वीरशैव समुदाय को तोड़ने की कोशिश की थी. राज्य के लोग सिद्धारमैया को सबक सिखाएंगे. वही पूरे मामले पर सिद्धारमैया ने कहा है कि कई ईमानदार लिंगायत मुख्यमंत्री रहे हैं, जिनका वो सम्मान करते हैं और भाजपा ने उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि मेरी टिप्पणी केवल बोम्मई को लेकर थी. मैंने केवल कहा था कि बसवराज बोम्मई अकेले भ्रष्ट हैं. मैंने यह नहीं कहा कि लिंगायत भ्रष्ट हैं. इसलिए, इस तरह की व्यापक रिपोर्ट बनाना अनुचित है. बहुत ईमानदार लिंगायत मुख्यमंत्री रहे हैं. एस निजलिंगप्पा जैसे मुख्यमंत्री हुए जिनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है क्योंकि वे बहुत ईमानदार मुख्यमंत्री थे. भाजपा द्वारा मेरी टिप्पणियों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है.
हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाले जगदीश शेट्टार ने शनिवार को कहा कि उन्होंने इसे अभी क्यों शुरू किया है? उन्होंने पहले ऐसा क्यों नहीं किया? भाजपा केवल चुनावी उद्देश्यों के लिए ऐसा कर रही है, लोग उनके प्रचार पर विश्वास नहीं करेंगे, भले ही वे लिंगायत मुख्यमंत्री की घोषणा कर दें. सिद्धारमैया ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को वरुण निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया था, और दोहराया कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा और एक तरह से "उत्तराधिकार योजना" तैयार की.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं