लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) से पहले पंजाब नें कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) BJP में शामिल हो गए हैं. रवनीत सिंह बिट्टू पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं. वह सिख आतंकवाद के खिलाफ लंबे समय से मुखर रहे हैं. रवनीत सिंह बिट्टू को राहुल गांधी का करीबी माना जाता था. पिछले लोकसभा चुनाव में बिट्टू लुधियाना सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे.
#WATCH | Delhi | Congress Lok Sabha MP Ravneet Singh Bittu joins the BJP. pic.twitter.com/RcLPyPJ4i0
— ANI (@ANI) March 26, 2024
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंजाब में बीजेपी अकेले उतरेगी चुनाव में
पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की बातचीत टूट गयी है. दोनों दल मिलकर चुनाव नहीं लड़ेंगे. अकाली दल लंबे समय तक एनडीए (NDA) में शामिल रही थी. साल 2019- 2020 में केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अकाली दल ने अपने आप को एनडीए से अलग कर लिया था. बीजेपी ने पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बिट्टू से पहले भी कई कांग्रेसी नेता बीजेपी का दामन थाम चुके हैं.
पिछले लोकसभा चुनाव में क्या रहा था परिणाम?
2019 में, तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री (और पूर्व कांग्रेसी) अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने राज्य की 13 सीटों में से आठ पर जीत दर्ज की थी. भाजपा और अकाली ने दो-दो सीटें जीतीं थी. आम आदमी पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी. इस चुनाव में अकाली दल को 27 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे. जबकि बीजेपी को 10 फीसदी से भी कम वोट मिले थे. दोनों ही दलों के वोट परसेंट में बड़ा अतंर रहा था. कांग्रेस में विवाद के बाद अमरिंदर सिंह ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं