विज्ञापन

37 साल बाद सचिन ने खोला यादों का पिटारा, पहले बल्ले के साथ शेयर की अनमोल तस्वीर, बोले- 49 साल बाद भी संभाल कर रखा है

तस्वीर में सचिन अपने उस पुराने बल्ले को थामे हुए नजर आ रहे हैं, जो उनके जीवन का पहला बल्ला रहा था

37 साल बाद सचिन ने खोला यादों का पिटारा, पहले बल्ले के साथ शेयर की अनमोल तस्वीर, बोले- 49 साल बाद भी संभाल कर रखा है
इंटरनेशनल डेब्यू की सालगिरह पर सचिन का खास पोस्ट, 49 साल पुराने बल्ले की दिखाई झलक
Sachin on X

15 नवंबर, 1989  को सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला मैच इंटरनेशनल क्रिकेट में खेला था. अब 37 साल के बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. सचिन ने अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है, तस्वीर में सचिन अपने उस पुराने बल्ले को थामे हुए नजर आ रहे हैं, जो उनके जीवन का पहला बल्ला रहा था. तेंदुलकर ने इस खास तस्वीर को शेयर कर लिखा, 'पहले बैट की बात है, 49 साल बाद भी मेरे साथ है! सचिन के इस अंदाज को देख फैन्स नोस्टैल्जिया में चले गए थे. सचिन के इस पोस्ट ने फैन्स को इमोशनल भी कर दिया है. 

बता दें कि 15 नवंबर 1989 को, 16 साल के सचिन तेंदुलकर कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरे, इस मैच में पाकिस्तान के वकार यूनुस ने भी अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अपने पहले मैच में सचिन ने 15 रन बनाए थे, टेस्ट करियर में सचिन को अपना पहला शतक लगाने में एक साल का समय लगा था. तेंदुलकर ने 9 अगस्त 1990 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में 119 रन की पारी खेली थी. यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था. सचिन आज दुनिया के महाल बल्लेबाज हैं और उनके नाम इंटरनेशनल करियर में 100 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है. 

यह भी पढ़ें | एशिया कप जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी के वायरल जश्न को देख शोएब अख्तर को लगी मिर्ची, बोले- इंडिया के बच्चों ने ..

यह भी पढ़ें | लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, बने जापान के बादशाह, फाइनल में कोकी वातानाबे को हराकर जीता कुमामोतो मास्टर्स खिताब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Ramesh Tendulkar, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com