विज्ञापन

कौन है 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाने वाला इटैलियन नेता जियाकोमो फिलिबेक? मेलोनी का है कट्टर विरोधी

राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की 'भारत समिट' में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाया था, जिस पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है.

कौन है 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाने वाला इटैलियन नेता जियाकोमो फिलिबेक? मेलोनी का है कट्टर विरोधी
जियाकोमो फेलिबेक.
X@INC
नई दिल्ली:

कांग्रेस की 'भारत समिट' में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. इसी दौरान जियाकोमो ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाने के साथ-साथ केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया है.

यह समिट हैदराबाद में हो रही थी. इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे. इस समिट में कई देशों के नेता आए थे. इन्हीं में से एक इटली की पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स (PES) के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक भी थे.

जियाकोमो की नारेबाजी के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. भाजपा ने राहुल गांधी पर मोदी सरकार के खिलाफ विदेशी समर्थन मांगने का आरोप लगाया है.

क्या बोले जियाकोमो?

इस समिट में जियाकोमो ने कहा, 'मेरा मानना है कि इस तरह की कॉन्फ्रेंस और समिट चिंताजनक चुनौतियों की ओर अंतरराष्ट्रीय ध्यान खींचने के लिए बहुत जरूरी हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए. इसकी रक्षा करने का सबसे अच्छा तरीका राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े होना है.'

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी और दुनिया भर के कई साथियों के साथ मिलकर हम एक प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा हैं जो सामाजिक न्याय, मानवाधिकार और लोकतंत्र जैसे मूल्यों में विश्वास करते हैं. एक सच्चा लोकतंत्र. न कि कोई भ्रष्ट, धांधली वाला या नकली लोकतंत्र.'

जियाकोमो फिलिबेक ने आगे नारे लगाए- 'वोट चोर, गद्दी छोड़.'

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: X@INC

कौन हैं जियाकोमो फिलिबेक?

1978 में इटली में जन्मे जियाकोमो फिलिबेक एक समाजवादी राजनेता हैं. उन्होंने अपने पेशेवर जीवन का एक बड़ा हिस्सा युवा संगठनों, राजनीतिक आंदोलनों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ काम करते हुए बिताया है.

वर्तमान में वे 'पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स' के महासचिव हैं. यह यूरोप के प्रमुख राजनीतिक समूहों में से एक है. वह 2023 से इस पार्टी के महासचिव हैं.

जियोकोमो फिलिबेक जिस पार्टी से आते हैं, वह इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की कट्टर विरोधी है.

यह भी पढ़ें | कोई पात्र मतदाता अंतिम सूची से बाहर नहीं रहेगा... SC में SIR पर चुनाव आयोग का हलफनामा

स्कूली दिनों से ही राजनीति में

फिलिबेक की राजनीति में एंट्री स्कूल के दिनों में ही हो गई थी, जब वो युवाओं के NGO में एक्टिव हो गए थे. इसके बाद उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई बड़ी जिम्मेदारियां संभालीं.

2002 से 2004 के बीच, उन्होंने 'यूरोपियन यूथ फोरम' और 'यूथ कन्वेंशन ऑन द फ्यूचर ऑफ यूरोप' के अध्यक्ष के रूप में काम किया. इस दौरान, उन्होंने 'यूरोपियन कॉन्स्टिट्यूशनल ट्रीटी' के मसौदे को तैयार करने से जुड़ी चर्चाओं में भी हिस्सा लिया.

2005 से 2009 के बीच, फिलीबेक ने 'यंग यूरोपियन सोशलिस्ट्स' (YES) के अध्यक्ष के रूप में दो कार्यकाल पूरे किए. यह संगठन यूरोपीय समाजवादी राजनीतिक परिवार से जुड़ा एक युवा संगठन है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

इटली की मुख्य राजनीति में एंट्री

इसके बाद फिलिबेक इटली की मुख्य राजनीति में आ गए. वो इटली की सेंटर-लेफ्ट पार्टी पार्टिटो डेमोक्रेटिको (PD) से जुड़े.

2010 में वह पार्टी के इंटरनेशनल डिपार्टमेंट में शामिल हुए. यहां उनकी जिम्मेदारी मिडिल ईस्ट, मेडिटेरेनियन और अफ्रीका के मामलों को देखने की थी.

2013 में उन्हें पार्टी के फॉरेन पॉलिसी फोरम का चेयरमैन बनाया गया. ये पद उन्होंने साल के आखिर तक संभाला.

2014 में फिलिबेक इटली के कृषि मंत्रालय में शामिल हुए, जहां उन्हें इंटरनेशनल रिलेशन्स का हेड बनाया गया. 2014 से 2015 के बीच वह मंत्रालय के इंटरनेशनल रिलेशन्स ऑफिस के डायरेक्टर भी रहे.

पढ़ाई और पत्रकारिता

फिलिबेक 2009 से इटली के नेशनल प्रोफेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के मेंबर भी हैं.

पढ़ाई की बात करें तो उनके पास पॉलिटिकल साइंस में बैचलर डिग्री है और INSEAD से मास्टर डिग्री भी की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Congress, Vote Chori, Giacomo Filibeck, BJP Vs Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com