विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2018

पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों पर कांग्रेस का हमला, 'अच्छे दिन का सपना दिखाकर मोदी जी ने जनता को ठग लिया'

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी औेर भारतीय सीमा के अंदर चीनी सैनिकों के कथित अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों पर कांग्रेस का हमला, 'अच्छे दिन का सपना दिखाकर मोदी जी ने जनता को ठग लिया'
रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो)
  • कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों पर साधा निशाना
  • रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कही यह बात
नई दिल्ली: कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी औेर भारतीय सीमा के अंदर चीनी सैनिकों के कथित अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि अब इस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की हर रोज़ बढ़ती क़ीमतों से जनता त्रस्त है. महंगाई चरम सीमा पर है, बचत निरन्तर घटती जा रही है. आम जनता परेशान है, हर तबक़े को नुकसान है.’’ 

यह भी पढ़ें: बीजेपी के हमलों पर कांग्रेस का पलटवार, ‘BJP वास्तव में बहुत झूठी पार्टी है’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अच्छे दिन का सपना दिखा, मोदी जी ने जनता को ठगा...7 महीनों की बात है. उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.’’अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के तंबू गाड़ने संबंधी खबरों का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने कहा, ‘‘अरुणाचल में चीनी सेना ने तंबू ताने, लद्दाख में हेलीकॉप्टर घुसा. भाषणवीर मोदी जी ने 2014 में इसे चुनावी मुद्दा बनाया था, वादा किया था “लाल आंख” दिखायेंगे, पिछली सरकारों को कोसा था." 

VIDEO: मिशन 2019 इंट्रो: क्या विपक्षी राज्यों में भी दाम कम किए जाएंगे?
उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी अब मूक दर्शक बनकर 53 महीनों से सत्ता पर क़ाबिज़ हैं. एक शब्द भी नहीं निकला मुंह से ? 56 इन्च का क्या हुआ ?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress Attack BJP, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com