विज्ञापन

'उस मैसेज को कभी नहीं भूलूंगा...,' आर्यवीर ने सुनाया पिता वीरेंद्र सहवाग से जुड़ा भावुक किस्सा

अंडर-19 एशिया कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आर्यवीर सहवाग ने खुलासा किया कि 160 रन की पारी के बाद पिता वीरेंद्र सहवाग ने पहली बार उन्हें 'I Love You' मैसेज भेजा था.

'उस मैसेज को कभी नहीं भूलूंगा...,' आर्यवीर ने सुनाया पिता वीरेंद्र सहवाग से जुड़ा भावुक किस्सा
Virender Sehwag, Aryavir Sehwag
NDTV

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली रोमांचक जीत के एक हफ्ते बाद भी आर्यवीर सहवाग चर्चा में हैं. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे आर्यवीर ने एक इंटरव्यू में टूर्नामेंट के अनुभव, फाइनल मैच की भावनाओं, पिता वीरेंद्र सहवाग से मिलने वाली सलाह और भविष्य के सपनों पर विस्तार से बात की.

आर्यवीर ने बताया कि क्रिकेट उनके जीवन का हिस्सा बचपन से रहा है. उन्होंने कहा कि परिवार में भाई और कजिन्स के साथ अलग-अलग खेल खेलते हुए खेलों के प्रति रुचि बढ़ी और बाद में क्रिकेट को ही करियर बनाने का फैसला किया.

पिता वीरेंद्र सहवाग के बारे में बात करते हुए आर्यवीर ने कहा कि वह बचपन से उन्हें अपना आदर्श मानते हैं. हालांकि दोनों के बीच क्रिकेट को लेकर कई बार मतभेद भी होते हैं. आर्यवीर ने हंसते हुए कहा कि वह अपने पिता की लगभग 90 प्रतिशत सलाह से किसी न किसी समय असहमत रहे हैं, लेकिन आखिर में वही सलाह उनके खेल को बेहतर बनाने में मदद करती है.

उन्होंने कहा कि पिता हमेशा उन्हें अपने खेल और स्वाभाविक शैली पर भरोसा रखने की सलाह देते हैं. तुलना, स्ट्राइक रेट और बाहरी दबाव के बारे में ज्यादा नहीं सोचने की सीख ने उनकी बल्लेबाजी में बड़ा बदलाव लाया है.

पहली बार आया 'I Love You' वाला मैसेज

CREX - Just Cricket नाम के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के दौरान आर्यवीर ने खुलासा किया कि यूएई के खिलाफ 160 रन की बड़ी पारी खेलने के बाद उन्हें अपने पिता का एक खास मैसेज मिला था. उन्होंने बताया कि वीरेंद्र सहवाग बड़े शतकों को बहुत महत्व देते हैं और उसी पारी के बाद उन्हें बधाई देते हुए ऐसा संदेश भेजा, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते. आर्यवीर ने कहा, 'मुझे मैसेज मिला था, 'बधाई हो, बहुत अच्छा खेले.'. उसके बाद पहली बार उन्होंने 'I Love You' लिखा. वह मेरे लिए बहुत ही भावुक और खास पल था."

पाकिस्तान के खिलाफ जीत और जश्न पर क्या बोले?

फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत को याद करते हुए आर्यवीर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों को आखिर तक विश्वास था कि टीम मैच जीत सकती है. उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी क्रम नंबर-11 तक मजबूत था और सभी खिलाड़ियों को अपनी क्षमता पर भरोसा था.

मैच के बाद हुए जश्न को लेकर आर्यवीर ने कहा कि भारत ने कभी आक्रामकता की शुरुआत नहीं की थी. उनके मुताबिक ग्रुप स्टेज के मैच में पाकिस्तान की ओर से अटैकिंग रवैया देखने को मिला था और फाइनल जैसी रोमांचक जीत के बाद खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया स्वाभाविक थी. आर्यवीर ने कहा, 'इतने करीबी मुकाबले में पाकिस्तान को फाइनल में हराना जिंदगी के उन खास पलों में से एक है, जो बार-बार नहीं आते. इसलिए वह जश्न पूरी तरह जायज था.'

पिता की तरह नहीं, अपनी पहचान बनाना चाहते हैं

आर्यवीर ने स्वीकार किया कि भविष्य में भी उनकी तुलना वीरेंद्र सहवाग से होती रहेगी और इसे बदला नहीं जा सकता. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि वह अपने पिता जैसी बल्लेबाजी नहीं करना चाहते. उनके अनुसार उन्होंने विराट कोहली को देखकर क्रिकेट सीखी है और वह परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने में विश्वास रखते हैं. उनका लक्ष्य अपनी अलग पहचान बनाना और भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जिताना है.

कोहली, शुभमन और यशस्वी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना चाहते हैं

आर्यवीर ने कहा कि अगर भविष्य में मौका मिला तो वह विराट कोहली, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना चाहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा. आईपीएल 2027 मेगा ऑक्शन को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी कोई विशेष पसंदीदा टीम नहीं है. जो भी फ्रेंचाइजी उन्हें मौका देगी, वह उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी.

यह भी पढ़ें-  अब तो पलटन... MI ने रोहित शर्मा को दी कप्तानी तो सूर्यकुमार यादव का आया कुछ ऐसा रिएक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Cricket, Aaryavir Virender Sehwag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com