उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को बिहार के बेगूसराय में विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव रामभक्त और रामद्रोही के बीच जा चुका है. साथ ही उन्होंने कहा कि जो रामद्रोही है उनका पाकिस्तान प्रेम जग रहा है. योगी आदित्यनाथ बेगूसराय में भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद का गठबंधन भारत विभाजन की नींव तैयार कर रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने कहा है कि धार्मिक आधार पर हिंदुस्तान में आरक्षण नहीं हो सकता है.
चौथे चरण के चुनाव प्रचार के आज अंतिम दिन योगी आदित्यनाथ आज बेगूसराय के फर्टिलाइजर मैदान में विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा, "राम भक्त और रामद्रोही के बीच चुनाव जा चुका है, जो राम भक्त हैं वो आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना को लेकर चल रहे हैं, सबका साथ सबके विकास के लिए कार्य कर रहे हैं."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
उन्होंने कहा, "जो रामद्रोही है उनका पाकिस्तान प्रेम जाग रहा है. राम भक्तों पर गोली चलाते हैं और माफिया के मरने पर मातम मानते हैं. राम भक्तों पर गोली चलाने वाले रामद्रोही सत्ता में जाएंगे क्या? उन्हें जाने का अधिकार होना चाहिए क्या?"
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा, "बिहार में लालू जी के नेतृत्व में कांग्रेस और लालू जी के राज्य में बिहार में अराजकता चरम पर पहुंची थी, नक्सलवाद और आतंकवाद चरम पर था, गुंडागर्दी चरम पर थी."
OBC, SC-ST के आरक्षण में सेंध लगाने की तैयारी : CM योगी
उन्होंने कहा, "कांग्रेस और राजद का गठबंधन भारत विभाजन की नींव तैयार कर रहा है. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में ओबीसी, एससी-एसटी के आरक्षण में सेंध लगाने की तैयारी कर रहा है और यह छूट इन्हें कतई मत देना क्योंकि बाबासाहब भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि धार्मिक आधार पर हिंदुस्तान में आरक्षण नहीं हो सकता है.
कांग्रेस और राजद की मंशा स्वीकार नहीं होगी : CM योगी
उन्होंने कहा, "कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है अगर वह सत्ता में आएगी तो अल्पसंख्यकों की रुचि के अनुसार उन्हें खान-पान की स्वतंत्रता देगी."" उन्होंने कहा कि क्या गौ मांस खाने और काटने की अनुमति देनी चाहिए क्या?. कांग्रेस और राजद की मंशा स्वीकार नहीं होगी.
ये भी पढ़ें :
* बदलेगा यूपी के एक और शहर का नाम, जिसका नाम लेने से बिगड़ जाता है CM योगी के मुंह का स्वाद
* "क्या आतंकवाद के समर्थकों को हम वोट देंगे": सीएम योगी ने उन्नाव रैली में कांग्रेस, सपा पर बोला हमला
* हमारे तो बच्चे हैं नहीं, हम खप रहे हैं आपके बच्चों का भविष्य बनाने के लिए : इटावा में पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं