विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2022

AIIMS में 4 साल के बच्चे परोसी गई दाल में मिला कॉकरोच, मामले की जांच शुरू

राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)में मरीज को परोसी गई दाल में कॉकरोच मिलने की शिकायत की अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.

AIIMS में 4 साल के बच्चे परोसी गई दाल में मिला कॉकरोच, मामले की जांच शुरू

राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)में मरीज को परोसी गई दाल में कॉकरोच मिलने की शिकायत की अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. यह घटना तब सामने आई जब एक ट्विटर यूजर ने तस्वीरों के साथ इसका विवरण साझा किया. ट्वीट में दावा किया गया है कि चार साल के बच्चे को परोसी गई दाल में कॉकरोच मिला.

यूजर साहिल जैदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान में दयनीय और भयावह स्थिति- पेट की प्रमुख सर्जरी के बाद पहले भोजन के रूप में चार साल के बच्चे को ‘‘कॉकरोच दाल'' परोसना अचंभित करने वाला है.''सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस ट्वीट के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIIMS, Delhi, Cockroach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com