- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरूआत
- 24 घंटे लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी
- मुख्यमंत्री खुद इसकी निगरानी करेंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरूआत की. इस हेल्पलाइन पर 24 घंटे लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और मुख्यमंत्री खुद इसकी निगरानी करेंगे. प्रदेश के किसी भी स्थान से शिकायतकर्ता इस हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दर्ज करवा सकता है. यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. यह हेल्पलाइन शिकायतकर्ता की परेशानी का जब तक निराकरण नहीं करती, तब तक इसका फॉलोअप किया जाएगा. शिकायत तभी बन्द होगी जब शिकायतकर्ता खुद कहेगा कि उसकी समस्या का समाधान हो गया है. झूठी शिकायत करने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई होगी.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
मुख्यमंत्री योगी (Yogi Adityanath) ने लोकभवन में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही तय करेगी. 'लोकतंत्र में जनता से संवाद जरूरी है और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन इसका बड़ा साधन बनेगी.' उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर पता चलता है कि लाभार्थी को सुविधा तो मिली लेकिन वह इस बात से अनजान होता है कि यह सुविधा उसे सरकार द्वारा मिली है. उन्होंने संवादहीनता को इसका कारण बताया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हेल्पलाइन नंबर में एक दिन में 80 हजार इनबाउण्ड कॉल्स और 55 हजार आउटबाउण्ड कॉल्स की क्षमता है. इस हेल्पलाइन के माध्यम से किसी भी विभाग से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के 3-4 दिन के भीतर शिकायतकर्ता से पूछा जाएगा कि उसकी शिकायत का निस्तारण हुआ या नहीं. शिकायत का समाधान न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. योगी ने कहा कि अब तक प्रदेश के दूरदराज के इलाकों से लोगों को रुपये खर्च कर अपनी समस्या के हल के लिए लखनऊ आना पड़ता था.
हेल्पलाइन शुरू होने से शिकायतकर्ता घर बैठकर अपनी समस्या शासन तक पहुंचा पाएंगे. उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन के शुरू होने से 500 युवाओं को रोजगार मिला. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों के समय पर समाधान का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हर महीने के अंत में वह स्वयं हेल्पलाइन में आई शिकायतों में से 100 मामलों का चुनाव कर शिकायतकर्ता से खुद फीडबैक लेंगे. अगर शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसे अधिकारियों के एसीआर से जोड़ा जाएगा. (इनपुट:भाषा)
डीएम ने सीएम योगी के सामने पत्रकारों को कमरे में किया बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं