छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के सरगुजा जिले में एक पिता का अपनी बेटी का शव कंधे पर ले जाते हुए एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने जांच के आदेश दिए हैं. जानकारी के मुताबिक पिता मृत बच्ची को लेकर तकरीबन 10 किमी तक पैदल चला. जानकारी है कि जिले के लखनपुर गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre) में शुक्रवार की सुबह बच्ची की मौत हो गई और गाड़ी के पहुंचने से पहले ही उसके पिता शव को ले गए. अमदला गांव के रहने वाले ईश्वर दास अपनी बीमार बेटी सुरेखा को सुबह तड़के लखनपुर सीएचसी लाए थे.
Surguja: Chhattisgarh Health Min TS Singh Deo orders probe after video of a man carrying body of his daughter on his shoulders went viral
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 26, 2022
Concerned health official from Lakhanpur should have made the father understand to wait for hearse instead of letting him go, Deo said(25.3) pic.twitter.com/aN5li1PsCm
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बताया जा रहा है कि बच्ची का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था और वह पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थी. स्वास्थ्य केंद्र में उसका जरूरी उपचार शुरू कर दिया गया था, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार अस्पताल में गाड़ी सुबह करीब 9:20 बजे पहुंच गई थी लेकिन तब तक वे शव लेकर जा चुके थे. वीडियो में शख्स को कंधे पर शव ले जाते हुए देखा जा सकता है.
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय अंबिकापुर में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा है. मंत्री ने कहा कि मैंने वीडियो देखा. यह परेशान करने वाला था. मैंने सीएमएचओ से मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने को कहा है. मंत्री ने कहा है कि जो वहां तैनात हैं लेकिन अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें हटा दिया जाना चाहिए.
इसे भी पढें: छत्तीसगढ़: आम तोड़ने को लेकर विवाद, चार लड़कों ने दो को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं