छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दो बालकों की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लड़कों को हिरासत में लिया है.बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले में कसडोल थानाक्षेत्र के चकरवाय गांव में सात और आठ वर्ष के दो बालकों--शौर्य और लवेन्द्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लड़कों को हिरासत में लिया है जिनकी उम्र 11 से 14 वर्ष है. पुलिस के अनुसार आरोपी बालकों ने आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद के कारण दोनों बालकों की हत्या की है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 मार्च को चकरवाय गांव के उमेंद्र चेलक और जनक राम चेलने ने पुलिस में सूचना दी थी कि उनके बच्चे सुबह से कहीं चले गए हैं.
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज बालकों की खोजबीन शुरू की तब 22 मार्च को दोनों बालकों के शव गांव से कुछ दूरी पर एक खेत से बरामद किए गए. पुलिस को आशंका थी कि बालकों की हत्या की गई है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान इन दोनों बालकों के साथ अन्य बालकों को देखे जाने की जानकारी मिली. पुलिस को यह भी पता चला कि इनमें से दो आरोपी बालकों का पूर्व में आम तोड़ने को लेकर शौर्य और लवेंद्र के साथ झगड़ा हुआ था. पुलिस ने जब आरोपी बालकों से पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने बताया कि 20 मार्च को दोनों बच्चे (शौर्य और लवेंद्र) गांव के करीब नदी में नहाकर वापस घर आ जा रहे थे तब उनका सामना आरोपी बच्चों से हो गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी बालकों ने पूर्व में हुए वाद विवाद को लेकर दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी और जब दोनों बच्चे खेत की तरफ भागने लगे तब आरोपी बालकों ने पीछाकर उन्हें पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार, बाद में आरोपियों ने दोनों को लाठी से पीटना शुरू कर दिया और घटनास्थल पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गई.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपी बालकों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने लाठी भी बरामद कर ली है.
- ये भी पढ़ें -
* होटल ने कश्मीरी व्यक्ति को रूम देने से किया इंकार, VIDEO वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने की ये टिप्पणी
* "यूपी में कैबिनेट के नामों पर योगी और PM मोदी "पूरी तरह सहमत" : सूत्र
* "दिल्ली दंगा मामला : उमर खालिद को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
UNSC: न्यूट्रल स्टैंड पर कायम भारत, रूस के प्रस्ताव पर भारत ने नहीं दिया वोट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं