- जिला टीकाकरण अधिकारी ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी
- कहा- स्किन की बनावट के कारण ऐसा हो सकता है
- वैक्सीन से इस मामले का कोई संबंध नहीं है
Chhattisgarh Corona News: राजनांदगांव (Rajnandgaon) नगर निगम की एक पार्षद सुनीता फडणवीस (Sunita Fadnavis) का अजीबोगरीब दावा है कि उन्होंने कोविड वैक्सीन (COVID Vaccine) की दूसरी खुराक लेने के बाद चुंबकीय शक्ति (Magnetic Power) विकसित कर ली है. एक वीडियो में प्लेट, चम्मच और सिक्के जैसी वस्तुएं उनके शरीर से चिपकी हुई दिखी जा सकती हैं. अब जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बीएल कुमरे ने कहा है कि इसकी जांच कराई जाएगी. कुछ दिनों पहले भी एक शख्स ने ऐसा दावा किया था और वीडियो भी प्रशासन को भेजा था.
सुनीता फडणवीस ने कहा कि उन्होंने एक अप्रैल को कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी. सेकेंड डोज मई में लगवाई थी. उन्होंने बताया कि एक दिन पूजा करते हुए उनके हाथ में सिक्के चिपक गए. इसके बाद उन्होंने बच्चों से चम्मच मांगी. चम्मच भी हाथ से चिपक गई. सुनीता फडणवीस ने बताया कि उनके पति ने उनका वीडियो बनाया और डॉक्टर को भेजा. डॉक्टर ने कहा कि इसका कारण वैक्सीन है या नहीं है, यह अभी नहीं कहा जा सकता.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
सुनीता फडणवीस ने कहा कि उनके हाथों में दर्द रहता है और नींद ठीक से नहीं हो रही है. हाथ में दर्द के अलावा बीच की उंगली में शून्य (निस्तेज) जैसी है.
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बीएल कुमरे ने कहा कि उन्होंने देखा कि उनके हाथ से सिक्के और स्टील की चीजें चिपकी हुई थीं. हालांकि यह नई चीज नहीं है, यह बहुत पहले से होता आ रहा है. शरीर की जो बनावट है उसमें स्किन की बनावट पर निर्भर करता है, कई लोगों की स्किन बिल्कुल हेयरलेस होती है, स्वेटिंग होने पर नमक की मात्रा ज्यादा होती है. शरीर छोटे-छोटे कणों के द्वारा बना हुआ है, उसमें भी आंशिक इलेक्ट्रो मैग्नेटिक शक्ति होती है. साथ-साथ सिंथेटिक कपड़े पहनने पर फ्रेक्शन होता है जिससे त्वचा में मैग्नेटिक पॉवर पैदा हो जाता है.
इसकी जांच के लिए उच्च अधिकारियों को भेजेंगे, उनसे बात की है. उनका कहना है कि इसका वैक्सीन से कोई संबंध नहीं है. लेकिन फिर भी जो भी है, इसकी हम जांच कराएंगे. यह शोध का विषय है. यह तो पहले से भी देखा गया है. जो हेयरलेस, चिकनी और स्वेटिंग स्किन होती है, उसमें यह चीज ज्यादा देखी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं