विज्ञापन

150 फीट गहरी खाई में लटकी बस, मौत को छूकर वापस आए 49 यात्री, खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

Maharashtra Govt Bus: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से सूरत जा रही एक बस दुर्घटना का शिकार होने से बच गई. बस अचानक से खाई के मुहाने पर लटक गई, जिससे 49 यात्रियों की जान मुश्किल में फंस गई थी.

150 फीट गहरी खाई में लटकी बस, मौत को छूकर वापस आए 49 यात्री, खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
खाई में गिरते-गिरते बची बस
  • महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से सूरत जा रही एक बस दुर्घटना होने से बच गई.
  • बस जलगांव जिले में 150 फीट गहरी खाई में गिरने वाली थी. आखिरी वक्त में पेड़ से टकराकर रुक गई.
  • इस दौरान बस में 49 यात्री सवार थे, जिन्होंने खिड़कियों से निकलकर अपनी जान बचाई.

महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा टल गया. छत्रपति संभाजीनगर से गुजरात के सूरत जा रही राज्य परिवहन (ST) की एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिरते-गिरते बची. कन्नड़ घाट के पास बस का अचानक स्टीयरिंग रॉड टूट गया था, जिससे वह अनकंट्रोल हो गई और गहरी खाई की तरफ बढ़ गई थी. हालांकि ड्राइवर ने तुरंत घाट के किनारे बनी मजबूत सुरक्षा दीवार और एक पेड़ से टकराकर बस को रुकवा दिया. ऐसे में ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. इस दौरान 49 यात्रियों की जान मुश्किल में आ गई थी. बस जैसे ही रुकी तो यात्रियों ने तुरंत खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई. 

महाराष्ट्र से सूरत जा रही थी बस

बस को चला रहे ड्राइवर प्रहलाद ने बताया कि वह दोपहर में बस को छत्रपति संभाजीनगर से गुजरात के सूरत से लेकर जा रहा था. तभी रास्ते में जलगांव और छत्रपति संभाजीनगर की सीमा पर स्थित चालीसगांव के पास आटम घाट में यह हादसा हुआ है. घाट के एक खतरनाक मोड़ पर अचानक चालक का नियंत्रण छूट गया, जिससे बस सीधे गहरी खाई की तरफ जाने लगी थी. लेकिन सौभाग्य से बस एक बड़े पेड़ से जा टकराई और खाई में गिरने से रुक गई. ड्राइवर प्रहलाद ने बताया कि बस सही चल रही थी, लेकिन यहां अचानक से उसका स्टीयरिंग टूट गया था. ऐसे में बस अनियंत्रित हो गई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

49 यात्रियों की बची जान 

जिस वक्त यह हादसा हुआ तब बस में कुल 49 यात्री बैठे हुए थे. बस जैसे ही पेड़ से टकराई तो तुरंत यात्री खिड़कियों से बाहर निकल आए. घटना की तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए खिड़कियों और चालक के केबिन के रास्ते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया है. 

हालांकि इस घटना से कुछ देर के लिए यात्रियों में हड़कंप मच गया. वहीं बसों के रखरखाव को लेकर एक बार फिर सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं. क्योंकि अगर बस खाई में गिरती तो यह बड़ा हादसा हो सकता था.

इनपुट:मंगेश जोशी

ये भी पढ़ेंः नागपुर में क्लोरीन गैस लीक से अफरा-तफरी, करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती, इलाके में प्रवेश प्रतिबंधित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Bus, Maharashtra Bus Crash, Maharashtra Bus Services, Sambhajinagar, Surat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com