हेमंत सोरेन ने बुधवार को देर शाम को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके चंद घंटों बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अब चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाते हैं. चंपई सोरेन फिलहाल झारखंड सरकार के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं. वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं.
ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ की. इसके बाद हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे. इसी बीच सत्ता पक्ष के विधायक भी रांची में राजभवन पहुंच गए. बताया जाता है कि चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. चंपई सोरेन के पास 41 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है. 80 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बुधवार को देर शाम को हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके साथ ही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया. इससे पहले हेमंत सोरेन से भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) से करीब सात घंटे तक पूछताछ की. इसके बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया.
जेएमएम के नेता और राज्यमंत्री बन्ना गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, "हमने चंपई सोरेन को विधायक दल के नेता के रूप में चुना है. हम शपथ समारोह के लिए राज्यपाल से अनुरोध करने राजभवन आए थे."
झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. सत्तारूढ़ जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में जेएमएम के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया है.''
इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने प्रेस से कहा, "सीएम ईडी की हिरासत में हैं. सीएम अपना इस्तीफा सौंपने के लिए ईडी टीम के साथ राज्यपाल के पास गए हैं... चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे... हमारे पास पर्याप्त संख्या है."
इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर जुटे विधायकों ने चंपई सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुना. पार्टी के प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि चंपई सोरेन के नाम पर आम सहमति बन गई. इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना नई मुख्यमंत्री बनाई जा सकती हैं.
झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र से सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि, ''चंपई सोरेन जी को विधायक दल ने अगले मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया. हेमंत सोरेन जी कल्पना सोरेन जी को मुख्यमंत्री परिवार के विरोध के कारण नहीं बना पाए.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं