विज्ञापन

खाते-खाते गले में फंस जाए खाना, तो तुरंत अपनाएं ये तरीके, जानें क्यों और कैसे फंस जाता है गले में खाना?

Food Stuck in Throat: खाना खाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. इस आर्टिकल में जानें खाते समय खाना गले में अटक जाए तो क्या करना चाहिए.

खाते-खाते गले में फंस जाए खाना, तो तुरंत अपनाएं ये तरीके, जानें क्यों और कैसे फंस जाता है गले में खाना?
Food Stuck in Throat: एक रसगुल्ला बना मौत की वजह.

अक्सर कई बार हम जल्दबाजी में खाना जल्दी-जल्दी बिना चबाए खा लेते हैं. लेकिन ये आपकी जान के लिए खतरनाक हो सकता है. झारखंड के जमशेदपुर से एक बेहद हैरान करने वाली और दुखद खबर सामने आई है. यहां एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला खाना एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुआ. सुनकर थोड़ा हैरान करने वाला लग सकता है. क्योंकि रसगुल्ला गले में फंसने की वजह से व्यक्ति की मौत हो गई.  इस आर्टिकल में जानते हैं अगर किसी के गले में खाने की कोई चीज फंस जाए तो क्या करना चाहिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

​​क्यों और कैसे फंस जाता है गले में खाना? (Why and how does food get stuck in the throat)

हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो हमारे गले में एक छोटा सा ढक्कन जैसा हिस्सा होता है जिसे 'एपिग्लॉटिस' (Epiglottis) कहते हैं. इसका काम बहुत जरूरी होता है. ​जब हम सांस लेते हैं, तो यह खाने वाली नली को बंद रखता है. ​जब हम कुछ निगलते हैं, तो यह तुरंत श्वासनली (Windpipe) को ढंक लेता है ताकि खाना फेफड़ों की तरफ न जाए. अगर कोई व्यक्ति खाना खाते समय बात करता है, हंसता है, तो यह 'एपिग्लॉटिस' सही तालमेल नहीं बिठा पाता. ऐसे में खाना श्वासनली में जाकर फंस जाता है. इससे शरीर को ऑक्सीजन मिलना बंद हो जाती है और ऐसे में इंसान की जान जा सकती है.

कैसे बचें ऐसी घटनाओं से- (How to avoid such incidents)

​बातचीत कम करें- खाना खाते समय बोलने या जोर से हंसने से बचें. इससे खाने के गलत नली में जाने का खतरा सबसे ज्यादा होता है.

​छोटे टुकड़े खाएं- कभी भी पूरा बड़ा निवाला या पूरा रसगुल्ला एक बार में मुंह में न डालें. खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लें.

​ठीक से चबाएं- जल्दबाजी में खाना न निगलें. खाने को तब तक चबाएं जब तक वह पूरी तरह मुलायम न हो जाए.

​​पानी पास रखें- हमेशा खाते समय पास में पानी रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर मदद मिल सके.

​अगर किसी के गले में खाना फंस जाए तो क्या करें? (What to do if food gets stuck in someone's throat)

1. खांसना- 

सबसे पहले और तेजी से खांसने को कहें, इससे खाना बाहर निकल सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. पीठ पर थपथपाना- 

व्यक्ति को आगे की ओर झुकाकर पीठ के ऊपरी हिस्से पर जोर से थपकी दें, ताकी फंसा खाना बाहर आ जाए.

​3. हेमलिच पैंतरे- 

अगर आपके सामने किसी के साथ ऐसा होता है, तो तुरंत 'हेमलिच पैंतरे' (Heimlich Maneuver) का इस्तेमाल करें. इसमें पीड़ित व्यक्ति के पीछे खड़े होकर, अपने दोनों हाथों से उनके पेट के ऊपरी हिस्से (पसलियों के नीचे) को जोर से ऊपर और अंदर की तरफ दबाया जाता है. इससे फेफड़ों की हवा के दबाव से फंसा हुआ खाना बाहर निकल सकता है.

ये भी पढ़ें- Blood Pressure Tips: हाई ब्लड प्रेशर को करना है कंट्रोल, तो अपनाएं ये 5 आसान उपाय

अस्थमा अटैक आने पर साथ वाले क्या करें? डॉक्टर ने बताया

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com