विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2026

जमशेदपुर में शादी का रसगुल्ला बना काल, शख्स के गले में अटका और हो गई मौत

जमशेदपुर के बेलाजुड़ी पंचायत स्थित मलियंता गांव में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. भोज के दौरान रसगुल्ला गले में फंस जाने से 41 वर्षीय ललित सिंह की मौत हो गई.

जमशेदपुर में शादी का रसगुल्ला बना काल, शख्स के गले में अटका और हो गई मौत
jamshedpur news
  • जमशेदपुर के मलियंता गांव में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला गले में फंसने से व्यक्ति की मौत
  • 41 वर्षीय ललित सिंह रसगुल्ला खाने के बाद सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल ले जाया गया था
  • चिकित्सकों ने बताया कि रसगुल्ला गले में फंसने से सांस की नली पूरी तरह ब्लॉक हो गई थी
जमशेदपुर:

जमशेदपुर के बेलाजुड़ी पंचायत स्थित मलियंता गांव में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. भोज के दौरान रसगुल्ला गले में फंस जाने से 41 वर्षीय ललित सिंह की मौत हो गई. इस घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक, ललित सिंह शुक्रवार रात करीब 11 बजे गांव में ही एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे. शादी का माहौल था और चारों तरफ खुशियां थीं. ललित मेहमानों के साथ भोजन कर रहे थे, तभी उन्होंने एक रसगुल्ला खाया.वह रसगुल्ला अचानक उनके गले  में जाकर फंस गया और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. मौजूद लोगों ने गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. परिजन उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

 यह भी पढ़ें-  खाते-खाते गले में फंस जाए खाना, तो तुरंत अपनाएं ये तरीके, जानें क्यों और कैसे फंस जाता है गले में खाना?

खुशी की जगह पसरा मातम 

चिकित्सकों के अनुसार गले में रसगुल्ला फंसने की वजह से सांस की नली  पूरी तरह ब्लॉक हो गई थी. इससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई रुक गई और कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है.जिस घर से डोली उठनी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है.

 यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में स्कूल गेट पर कार की चपेट में आया 3 साल का मासूम, हुई दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
News, Jamshedpur News, Jharkhand News, Jharkhand News Hindi News Jamshedpur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com