प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाहन पर रविवार को एक मोबाइल फोन फेंका गया. यह घटना तब हुई जब पीएम मोदी 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन पर रोड शो कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने 'उत्तेजना' में फोन फेंका, इसमें उसकी कोई 'दुर्भावना' नहीं थी.
फेंका गया मोबाइल फोन वाहन के बोनट पर गिरा. प्रधानमंत्री ने उनके साथ मौजूद विशेष सुरक्षा समूह (SPG) के अधिकारियों को संकेत करके वाहन पर किसी वस्तु के गिरने के बारे में बताया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने पीटीआई को बताया कि, "प्रधानमंत्री एसपीजी की सुरक्षा में थे. महिला (जिसका फोन पीएम के वाहन पर गिर गया था) भाजपा कार्यकर्ता है. एसपीजी के लोगों ने उसे बाद में वापस कर दिया."
उन्होंने कहा, "उत्तेजना में (आयोजन को लेकर) फोन फेंक दिया गया था और उसका कोई (गलत) इरादा नहीं था. लेकिन हम महिला का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि एसपीजी के अधिकारियों ने उसे फोन सौंपा था."
यह घटना तब हुई जब मैसूरु-कोडागु के सांसद प्रताप सिम्हा और पूर्व मंत्रियों केएस ईश्वरप्पा और एसए रामदास के साथ पीएम मोदी सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में जमा लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं