श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के बाद दिल्ली में अब निक्की यादव मर्डर केस चर्चा में है. पुलिस के मुताबिक, शादी को लेकर हुए झगड़े के बाद 23 साल की निक्की के 24 वर्षीय लिव इन पार्टनर साहिल गहलोत ने गला दबाकर हत्या कर दी. लाश को अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया था. साहिल निक्की की लाश को ठिकाने लगा पाता, इससे पहले ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी. पुलिस ने 10 फरवरी को लाश बरामद की और साहिल को गिरफ्तार किया. इस बीच हत्या से पहले का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें निक्की यादव अपने ब्वॉयफ्रेंड साहिल के घर जाती दिख रही है. इसके बाद ही उसकी हत्या की गई.
पुलिस के मुताबिक 9 फरवरी की शाम को शादी को लेकर निक्की और साहिल गहलोत का कार में झगड़ा हुआ था. बात इतनी बिगड़ गई कि गुस्साए साहिल ने कश्मीरी गेट स्थित ISBT पर मोबाइल चार्जर की केबल (तार) से निक्की का गला घोंट दिया. फिर उसके शव को 40 किलोमीटर दूर अपने गांव के ढाबे में ले जाकर फ्रिज में छिपा दिया.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
निक्की यादव की हत्या के आरोपी साहिल गहलोत ने अगले ही दिन किसी दूसरी लड़की से शादी भी कर ली. क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है. साहिल को बीते दिन कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. निक्की के परिवार ने साहिल के लिए फांसी की मांग की है.
निक्की यादव को आखिरी बार दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने घर में एंट्री करते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था. दोनों साथ रह रहे थे. 9 फरवरी के वीडियो में वह अकेली दिख रही है. पुलिस का कहना है कि उसके कुछ घंटों बाद साहिल गहलोत ने उसकी हत्या कर दी. साहिल के दूसरी महिला से शादी करने को लेकर दोनों के बीच कार में करीब तीन घंटे तक लड़ाई हुई थी.
पुलिस ने कहा कि बात के बिगड़ने पर साहिल ने चार्जिंग केबल का इस्तेमाल कर निक्की का गला घोंट दिया. पुलिस पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह कथित तौर पर घबरा गया था. उसने अपने परिवार के ढाबे में रखे फ्रीजर में शव को छिपाने का फैसला किया. दूसरे दिन उसकी शादी थी.
पुलिस के मुताबिक, निक्की यादव को भनक भी न थी कि उसके लिव-इन पार्टनर की सगाई किसी दूसरी महिला से हो गई है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि निक्की को साहिल की शादी के एक दिन पहले इसका पता चला. शादी से एक दिन पहले ही कार में दोनों की लड़ाई हुई. पुलिस ने कहा कि निक्की और साहिल मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के दौरान मिले थे और सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे.
ये भी पढ़ें:-
दिल्ली में शख्स ने लिव-इन-पार्टनर की गला घोंटकर ली जान, फिर शव को फ्रिज में छिपाया: सूत्र
Shraddha Murder Case: आज फिर हो रहा है आफताब का पोलीग्राफ टेस्ट, सच उगलवाने में लगी फोरेंसिक टीम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं