Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) का पोलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) आज फिर किया जा रहा है. आफताब को टेस्ट के लिए पुलिस सुबह-सुबह एफएसएल लैब लेकर आई है. इससे पहले भी आफताब का पोलीग्राफ टेस्ट हो चुका है. जिसके विश्लेषण के बाद फोरेंसिक टीम ने आफताब से फिर सवाल पूछने का फैसला किया था. पोलीग्राफ टेस्ट के बाद आरोपी का नार्को टेस्ट भी किया जाना है. उधर, तिहाड़ जेल के अधिकारियों के मुताबिक आफताब को तिहाड़ की जेल नंबर 4 में रखा गया है और उसे स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है. आफताब का हेल्थ चेकअप भी किया गया है.
जेल अधिकारियों के अनुसार आफताब को अन्य लोगों से अलग रखा गया है. साथ ही उस पर चौबीस घंटे CCTV के जरिए नजर रखी जा रही है. जेल सुपरिटेंडेंट को कोर्ट से ऑर्डर मिला है कि आफताब को 28, 29 नवंबर और 5 दिसम्बर को डायरेक्टर FSL रोहिणी के सामने पेश किया जाए. आफताब को FSL के सामने पेश करने का काम दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन को सौंपा गया है.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
ये भी पढ़ें- पंजाब में 2 किलो हेरोइन और 8 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार: पुलिस
बता दें कि श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब को शनिवार को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. आफताब पर आरोप है कि उसने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े किए और उन्हें दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में रात को फेंकता रहा. श्रद्धा की हत्या के करीब छह महीने बाद इस मामले का खुलासा हुआ है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं