विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2025

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बस हादसा, 5 की मौत, 20 घायल

बस हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. इस हादसे से जुड़ी एक वीडियो सामने आई है. जिसमें बस एक खाई में गिरी नजर आ रही है. स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव-राहत कार्य किया और घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया.

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बस हादसा, 5 की मौत, 20 घायल
घायल लोगों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है.
  • हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में एक एचआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई.
  • इस हादसे में तीन महिलाएं और दो पुरुष की मौत हो गई है. जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
  • घायल यात्रियों को उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल भर्ती करवाया गया है.
मंडी:

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है. इस हादसे में  5 लोगों की मौत की खबर है. जबिक 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सामने आई जानकारी के अनुसार सरकाघाट के मसरेन में एचआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे में 3 महिलाएं और 2 पुरुषों की मौत की पुष्टि हुई है. ये पुष्टि डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने की है. उन्होंने बताया कि इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं. जिनका इलाज सरकाघाट अस्पताल में जारी है. वहीं, कुछ लोगों को हायर अस्पताल में रेफर किया गया है.

हादसे का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. हादसे से जुड़ी  जो वीडियो सामने आई है. उसमें बस एक खाई में गिरी नजर आ रही है. सड़क हादसे के बाद तुरंत स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए औ बचाव-राहत कार्य शुरू कर दी. लोगों ने बिना देरी किए बस में सवार लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bus Accident In Mandi, Himachal Pradesh Bus Accident, Bus Accident 5 Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com