विज्ञापन

हिमाचल: ऊना जा रही बस ड्राइवर को आया हर्ट अटैक, बीच सड़क पर पलटी बस, कई श्रद्धालु घायल

चंबा से ऊना जा रही एक प्राइवेट बस पलट गई, जिसमें करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

हिमाचल: ऊना जा रही बस ड्राइवर को आया हर्ट अटैक, बीच सड़क पर पलटी बस, कई श्रद्धालु घायल
हिमाचल के कांगड़ा में बस पलटने से करीब 25 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है. एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई. पठानकोट-मंडी हाईवे पर ड्राइवर को अचानक से हार्ट अटैक आया है और फिर बस पलट गई. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोगों ने घायलों को बस से निकाला. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है. बस चंबा से ऊना की तरफ जा रही थी. ड्राइवर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, चंबा से ऊना जा रही देवी दर्शन बस नूरपुर के नियाजपुर में सड़क पर पलट गई. यह हादसा 11 बजे के करीब हुआ है. शुरुआती चर्चाओं में सामने आया कि बस चालक को हर्ट अटैक आया और फिर बस बीच सड़क पर पलट गई. यह हादसा पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह लगभग 11 बजे हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV

बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने से ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण खो गया, जिससे बस बीच सड़क पर ही पलट गई. बस में अधिकतर सवारियां जिला चंबा की बताई जा रही हैं. चंबा से बस सुबह साढ़े छह बजे ऊना के लिए रवाना हुई थी औऱ फिर 11 बजे के करीब नूरपुर के निजायपुर में शनिदेव के मंदिर के करीब पहुंचने पर हादसे का शिकार हो गई. बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिन्हें चोटें आई हैं. 

ड्राइवर समेत 4 की हालत गंभीर

वहीं, बस में सवार घायल ने बताया कि ड्राइवर बहुत तेज रफ्तार से बस चला रहा था. हालांकि, घायलों का कहना है कि मोड़ पर टायर फटने की तरह धमाका हुआ और फिर बस पलट गई. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को बचाने में मदद की. पुलिस ने बताया कि चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें कांगड़ा स्थित टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि 20 लोगों का इलाज नूरपुर सिविल अस्पताल में हो रहा है.

यह भी पढे़ं-

हिमाचल: स्कूल से घर जा रही महिला शिक्षकों के लिए काल बना चीड़ का पेड़, 4 की मौके पर मौत, 3 गंभीर घायल

जीरो सिविक सेंस...मनाली में सड़क किनारे बने चार्जिंग प्वाइंट को लोगों ने बना दिया डस्टबिन, VIDEO देख माथा पीट लेंगे

लेखक के बारे में
img
Anup Dhiman
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal News, Himachal Bus Accident, Himachal Bus Accident Today, Himachal Pradesh Bus Accident, Kangra Bus Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com