इस साल का बजट हर मामलों में एक उम्दा बजट है. इसे वाकई 'उम्मीदों का बजट' कहा जा सकता है. बजट 2024 में सभी सेक्टर और कैटेगरी के लिए कुछ न कुछ दिया गया है. इसे देश के लॉन्ग टर्म डेवलपमेंट को फोकस में रखते हुए तैयार किया गया है.
पूर्वानुमान, निरंतरता और स्थिरता एक अच्छी सरकार की पहचान है. ये सभी चीजें बजट 2024-25 में देखने को मिली. बजट में वित्त मंत्री ने रोजगार सृजन पर खासा जोर दिया है. इससे ज्यादा से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी. ये नौकरियां ज्यादातर एग्रीकल्चर सेक्टर में पैदा होंगी, जहां अभी तक कम पेमेंट मिलता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बजट के बाद शेयर बाजार हुआ क्रैश, सेंसेक्स 1200 अंक लुढ़का, निफ्टी में 400 अंकों की भारी गिरावट
इसलिए आपको एक बड़ी आबादी को एग्रीकल्चर सेक्टर से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ओर शिफ्ट करने की जरूरत है. यह बजट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरियां पैदा करने का काम करेगा. क्योंकि यह एम्प्लॉयर (नौकरी देने वाले) और एम्प्लॉयी (नौकरी करने वाले) दोनों को फायदा पहुंचाता है.
सरकार ने बजट में युवाओं पर अ्छा खासा फोकस रखा है. 500 टॉप कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप दिया जाएगा. इंटर्नशिप के दौरान हर महीने 5 हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. जबकि हायर एजुकेशन के लिए जिन छात्रों को सरकारी स्कीम्स से लोन नहीं मिल रहा है, उन्हें 10 लाख तक का लोन मिलने में मदद मिलेगी. इस तरह सालाना लोन पर ब्याज का 3% पैसा सरकार देगी.
बजट में 25 लाख युवाओं को स्किल डेवलपमेंट करने के लिए ITI को फिर से तैयार किया जाना है. साथ ही महिलाओं के स्किल्स पर फोकस करने के लिए केंद्र प्रायोजित योजनाएं बनाई जानी हैं. इस तरह सरकार स्किल डेवलपमेंट को पूरी तरह से नया आयाम दे रही है.
मैं नंबर गेम में भरोसा नहीं करता. इसलिए बजट को रेटिंग नहीं दूंगा. लेकिन कुल मिलाकर यह एक बेहतरीन बजट है. यह आज का बजट नहीं, बल्कि भारत के लॉन्गटर्म डेवलपमेंट का बजट है. यह रोजगार के साथ विकास पर फोकस करने वाला बजट भी है. यह एक प्रगतिशील और व्यावहारिक बजट है.
(अमिताभ कांत वर्तमान समय में भारत के G20 शेरपा हैं. वो NITI आयोग के CEO भी रह चुके हैं.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं