Share Market Today: वित्त मंत्री द्वारा फ्यूचर एंड ऑप्शन पर सिक्योरिटीज ट्राजैक्शन टैक्स बढ़ाने के बाद शेयर बाज़ारों में भारी गिरावट आई.भारतीय शेयर बाजार क्रैश हो गया.बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक गिरकर 80,000 अंक से नीचे 79,224.32 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 400 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 24,000 के करीब कारोबार कर रहा था.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण खत्म होते ही सेंसेक्स 1, 266.17 अंक टूटकर 79,235.91 अंक, निफ्टी 435.05 अंक के नुकसान से 24,074.20 अंक पर जा पहुंचा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आज 23 जुलाई 2024 को बजट वाले दिन, भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है. सुबह 9:12 बजे बीएसई सेंसेक्स 222.22 (0.28%) की बढ़त के साथ 80,724.30 पर और निफ्टी 59.65 (0.24%) की बढ़त के साथ 24,568.90 पर खुला है.
बजट पेश होने से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 264.33 अंक चढ़कर 80, 766.41 अंक पर और निफ्टी 73.3 अंक की बढ़त के साथ 24,582.55 अंक पर पहुंच गया. सुबह 9:45 बजे, सेंसेक्स 47 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,454 और निफ्टी 21 अंक या 0.09 प्रतिशत के दबाव के साथ 24,487 पर था.
बाजार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 73 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,698 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 57 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,505 पर है.
आम बजट पेश होने से एक दिन पहले सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 102.57 अंक यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 80,502.08 अंक पर बंद हुआ.वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 21.65 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,509.25 अंक पर बंद हुआ था .शेयर बाजारों में गिरावट का यह लगातार दूसरा सत्र रहा. इसके पहले शुक्रवार को भी दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं