Gold Silver Price Today: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा सोने पर कस्टम ड्यूटी 6% कम करने की घोषणा के बाद मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों (Gold Price in India) में जबरदस्त गिरावट आई है. ऐसे में आज सस्ते रेट पर सोना खरीदने का शानदार मौका है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के रेट (Gold Rate Today) में 4000 रुपये तक की गिरावट आई है. वहीं, चांदी की कीमतें भी 4,800 तक की कमीं आई है.
दिल्ली में आज सोने की कीमत (Gold price in Delhi Today)
राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 67,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 73,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
MCX पर क्या है सोने के रेट (Gold Rate)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के रेट (Gold Rate Today) में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है. आज MCX पर सोना 72838 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. इसके बाद दोपहर 2 बजे के करीब एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलिवरी वाला सोना (Latest Gold Rate In India) 5.46 प्रतिशत या 3,967 रुपये की गिरावट के साथ 68,751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
MCX पर चांदी की कीमत (Silver Rate Today)
अगर चांदी की बात करें तो आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 74487.00 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर खुला. जिसके बाद 5 सितंबर की डिलिवरी वाले चांदी की कीमत (Silver Rate) 5.48 प्रतिशत या 4,890 रुपये की गिरावट के साथ 84,313 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी .
सोने-चांदी की कीमते निचले स्तर
एमसीएक्स पर सोने की कीमतें (Gold Rate Today In India) मंगलवार को 68,500 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गई. एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 84,275 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कीमतों सोने के भाव लगभग 2397.13 डॉलर प्रति औंस पर रही.
बता दें कि बजट 2024 में सोने और चांदी पर सीमा कस्टम ड्यूटी में 6% की कटौती का प्रस्ताव किया गया है. इसके अलावा, वित्त मंत्री ने प्लैटिनम पर कस्टम ड्यूटीको घटाकर 6.4% करने का भी प्रस्ताव दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं