विज्ञापन
20 days ago
नई दिल्‍ली:

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सरसंघचालक को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक कार्यक्रम में बोलते हुए मोहन भागवत ने कहा कि सरसंघचालक एससी-एसटी है तो अयोग्‍य घोषित कर दिया गया है या ब्राह्मण ही होगा, ऐसा नहीं है. जो काम करेगा और उपलब्‍ध होगा, वो कोई भी सरसंघचालक बन सकता है. साथ ही कहा कि मेरे 75 साल पूरे हुए हैं, मैंने कहा कि अब मैं निवृत्त होना चाहता हूं, लेकिन हमारे लोगों ने कहा कि आपको कुछ हुआ नहीं है, आपको काम करना पड़ेगा तो इसीलिए मैं काम कर रहा हूं. उन्‍होंने कहा कि मैं अपने दायित्व से निवृत्त होऊंगा, कार्य से नहीं. 
 

यह एक सुपर फ्लॉप था. ... सांसद गौरव गोगोई

असम के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि आज ढाई घंटे खर्च करके मुख्यमंत्री ने अपनी फ्लॉप फिल्म लोगों के सामने लाने की कोशिश की. इन ढाई घंटों में वह कमरे में मौजूद पत्रकारों को समझाने में नाकाम रहे. दिल्ली से आए पत्रकारों को लगा था कि उन्हें कुछ मिलेगा. अगर आप उनके सवाल सुनेंगे, तो आपको लगेगा कि वे भी संतुष्ट नहीं हैं. मुख्यमंत्री भी उनके सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए. पहले भी मैंने कहा था कि यह फ्लॉप होगा. यह फ्लॉप नहीं, सुपर फ्लॉप है. वह यह बात 10 सितंबर को कहना चाहते थे, लेकिन बाद में 6 महीने तक सोए रहे. अगर यह ज़रूरी था, तो पिछले 6 महीनों से वह क्या कर रहे थे? अब चुनाव नज़दीक हैं और हम उनकी 12,000 बीघा ज़मीन का मुद्दा उठा रहे हैं, समय परिवर्तन यात्रा देखकर लोग बाहर आ रहे हैं, लोग एक नया बोर असम देखना चाहते हैं। उन्होंने पिछले 6 महीनों में कुछ नहीं किया क्योंकि उन्हें केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपनी थी। वह सरकार और पत्रकारों को समझाने में नाकाम रहे। यह एक सुपर फ्लॉप था।"

दरभंगा में नाबालिग से रेप, पुलिस कर रही है जांच

दरभंगा(बिहार) : नाबालिग से रेप और हत्या के मामले पर SSP दरभंगा ने बताया, "देर रात सूचना मिली थी. एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. उसने गुनाह कबूल किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. लोगों ने पत्थरबाजी की जिन्हें हटा दिया गया है. मौके पर शांति है."

अफगानिस्तान में धमाके में एक बच्चे की मौत, पिछले साल 87 लोगों की मौत

पश्चिमी बदगीस प्रांत में पिछले युद्धों से बचे हुए बिना फटे बम के धमाके से एक बच्चे की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. प्रांतीय पुलिस ऑफिस ने रविवार को यह जानकारी दी. इससे पहले भी अफगानी अधिकारियों की तरफ से जानकारी सामने आई थी कि बिना फटे बम से जुड़ी घटनाओं में सबसे ज्यादा बच्चों की मौत हुई है. सिन्हुआ के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब बच्चे शनिवार शाम को संग-ए-अताश इलाके में खेल रहे थे, जिसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया.

जनकपुरी हादसा: दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को पुलिस कस्टडी में भेजा

दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी घटना में एक सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश कुमार प्रजापति को रविवार को द्वारका कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. पुलिस ने आरोपी राजेश को घटना के एक दिन बाद अपनी हिरासत में लिया. अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने उसकी तीन दिन की रिमांड मांगी. हालांकि, कोर्ट ने एक दिन की रिमांड दी है. पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी शरद भास्कर के अनुसार, राजेश कुमार प्रजापति को हादसे की जानकारी देर रात ही मिल चुकी थी, लेकिन उसने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी.

SIR के जरिए भाजपा ने बिहार चुनाव जीता, बंगाल में भी यही कोशिश हो रही: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि SIR के माध्यम से भाजपा ने बिहार का चुनाव जीत लिया है. पार्टी बंगाल में भी यही कोशिश कर रही है, वहां मजबूरी में भाजपा की काली करतूत के खिलाफ काला कोट पहनना पड़ा. 

पप्‍पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम का फूंका पुतला

पटना में आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं और पप्पू यादव के समर्थकों ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया.  कांग्रेस नेता पप्पू यादव की रिहाई की मांग और नीट छात्रा की हत्या के दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.  पार्टी का कहना है कि बिहार की सरकार पप्पू यादव को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल में रखना चाहती है. नीट मामले में सरकार के खिलाफ जिस तरह से पप्पू यादव बोल रहे थे इसलिए सरकार के तरफ से यह जान कर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है. पप्पू यादव के समर्थन में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने भी एक्‍स पर पोस्‍ट किया है और बिहार सरकार को घेरा है. 

गोगोई ने नाबालिग बेटे का भारतीय पासपोर्ट सरेंडर किया, यह हमारे लिए शर्म की बात: सरमा

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने दावा किया है कि गौरव गोगोई ने अपने नाबालिग बेटे का भारतीय पासपोर्ट सरेंडर कर दिया है. सरमा ने कहा कि मई 2022 में गोगोई खुद दिल्ली स्थित पासपोर्ट कार्यालय गए थे. उन्‍होंने कहा कि यह हमारे लिए शर्म की बात है. सरमा ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि उनके नाबालिग बच्चे को ब्रिटिश नागरिकता मिल सके. 

उन्‍होंने कहा कि उस भारतीय पासपोर्ट में लिखा था कि बच्चा हिंदू है, लेकिन जब उसे ब्रिटिश पासपोर्ट जारी किया गया तो धर्म संबंधी कॉलम खाली छोड़ दिया गया. 

काम करेगा और उपलब्‍ध होगा, वो कोई भी सरसंघचालक बन सकता है: मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सरसंघचालक एससी-एसटी है तो अयोग्‍य घोषित कर दिया गया है या ब्राह्मण ही होगा, ऐसा नहीं है. जो काम करेगा और उपलब्‍ध होगा, वो कोई भी सरसंघचालक बन सकता है. 

RSS को समझने के लिए उन्हें चार जन्म लेने पड़ेंगे: संजय राउत पर बरसे भाजपा नेता

महाराष्‍ट्र में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राम कुलकर्णी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों पर बोलने की संजय राउत की मूलतः कोई हैसियत ही नहीं है. संघ को समझने के लिए उन्हें चार जन्म लेने पड़ेंगे. फ़िल्म अभिनेता सलमान खान या अन्य विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों के संघ के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद आपके पेट में दर्द क्यों उठता है.  उन्‍होंने कहा कि संघ यानी राष्ट्रभक्ति, मानवतावाद और सुसंस्कृत नागरिकों का निर्माण करने वाली एक प्रयोगशाला है. उन्‍होंने कहा कि संजय राउत अगर फालतू बयानबाजी करना बंद करें तो वह महाराष्ट्र के हित में निश्चित रूप से बेहतर होगा.  

जिसे अनाथ आश्रम में छोड़ा, वो लड़का बना नीदरलैंड में मेयर, 40 साल बाद मां को खोजता हुआ क्यों आया नागपुर

फाल्गुन का जन्म 10 फरवरी 1985 को नागपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ था. उनकी मां उस समय मात्र 21 वर्ष की थीं और अविवाहित थीं. सामाजिक लोक-लाज और बदनामी के डर से उन्होंने अपने तीन दिन के कलेजे के टुकड़े को नागपुर की संस्था 'मातृसेवा संघ' (MSS) को सौंप दिया था.

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस: साइबर क्राइम हेडक्‍वार्टर भेजी गोपनीय रिपोर्ट, 5 ऑनलाइन गेम पर बैन की सिफारिश

गाजियाबाद पुलिस ने ट्रिपल सुसाइड केस में 'गोपनीय' रिपोर्ट भेजी है. साइबर क्राइम हेड क्‍वार्टर लखनऊ भेजी गई रिपोर्ट में 5 ऑनलाइन गेम पर बैन लगाने की सिफारिश की है. डीसीपी ट्रांस हिंडन की मॉनिटरिंग में एसीपी शालीमार गार्डन ने इस मामले की जांच की. पुलिस ने इस मामले को सुसाइड माना है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच तकरीबन कंप्लीट हो गई है. पुलिस परिजनों को क्लीन चिट दे रही है.

पिछले कुछ सालों में हमारे संबंधों ने एक नई गति पकड़ी: मलेशिया में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मलेशिया दौरे पर हैं. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों ने एक नई गति पकड़ी है. मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का इसमें विशेष योगदान रहा है. ऊर्जा, अवसंरचना और विनिर्माण क्षेत्रों में हमारे बीच सहयोग मजबूत हुआ है. डिजिटल अर्थव्यवस्था, जैव प्रौद्योगिकी और आईटी में आपसी निवेश बढ़ा है. पर्यटन और जन-संबंध भी गहरे हुए हैं. इन उपलब्धियों से प्रेरणा लेते हुए, हमने अपनी साझेदारी में अभूतपूर्व गति और गहराई लाने का निर्णय लिया है. 

मुंबई के सायन-पनवेल इलाके में बर्गर की दुकान में लगी आग, दो घंटे की मशक्‍कत के बाद पाया काबू

मुंबई के सायन-पनवेल हाईवे के पास बीती रात एक जगह पर आग लग गई. यह आग एक बर्गर की दुकान में लगी. बताया जा रहा है कि दुकान में रखे गैस सिलेंडर के फटने के कारण यह आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. 

भारत-मलेशिया ने विश्वास, दोस्ती पर आधारित साझेदारी को और गहरा किया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मलेशिया के पुत्राजाया में भव्य स्वागत हुआ. पीएम मोदी ने इस भव्य और शाही स्वागत के कुछ पल साझा किए, जो भारत और मलेशिया के बढ़ते हुए दोस्ताना संबंधों को दर्शाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "पुत्राजाया में स्वागत के कुछ पल. भारत और मलेशिया विश्वास, दोस्ती और साझा आकांक्षाओं पर आधारित साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं." पीएम मोदी दो दिन की मलेशिया यात्रा पर हैं, इस दौरान वह उच्च स्तरीय बैठकों करेंगे. 

प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों, खासकर मलेशिया में तमिल समुदाय की भूमिका का जिक्र किया था. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “मलेशिया हिंदू संगम के छात्रों ने तिरुमुरै भक्ति गीतों का पाठ किया. यह सराहनीय है कि मलेशिया में तमिल समुदाय ने पिछले कई वर्षों में अपनी विरासत को संरक्षित और लोकप्रिय बनाया है.” यह पहल दोनों देशों के गहरी सभ्यता और लोगों के संबंधों को दिखाती है. 

AIMSA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रूस में पढ़ रहे मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर की अपील

ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रूस में पढ़ रहे भारतीय मेडिकल छात्रों की सुरक्षा की अपील की है. साथ ही रूस के बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में चार भारतीय मेडिकल छात्रों पर हुए हालिया हिंसक हमले पर गहरी चिंता और पीड़ा जताई है. 

दिल्‍ली: आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल के पास 221 दर्ज किया गया AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के आसपास एक्‍यूआई 221 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. 

पीएम मोदी ने मलेशिया के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पेरदाना पुत्र भवन में दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com