विज्ञापन
8 minutes ago

Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के दौरे पर हैं, जहां वह मंगलवार को मनीला में आयोजित क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे. बता दें कि क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. ट्रंप के अलावा इस बैठक में शामिल होने के लिए जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी पहुंच चुके हैं.  इस बैठक में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की भी मुलाकात हो सकती है. इससे पहले मनीला में पीएम मोदी एक गुरुद्वारे के शिलान्यास में भी शामिल हुए हैं. पीएम मोदी सोमवार को तीन दिन के दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत किया गया था. 

मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी मंगलवार को सुबह मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचे. जहां वह नए सिरे से निर्माण के कार्यक्रमों में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की है. पीएण मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है.  

पीएम मोदी और ट्रंप की हो सकती है मुलाकात

मनीला में आयोजित बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे. ऐसे में यहां पीएम मोदी और ट्रंप की भी मुलाकात हो सकती है. इस पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. पीएम मोदी सोमवार को फिलीपींस के दौरे पर पहुंचे थे.

क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित क्वाड देशों की बैठक में आज शामिल होंगे. क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी मनीला पहुंच चुके हैं. इस बैठक का उदेश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और सहयोग बढ़ाना है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Quad Meeting, PM Modi Philippines, PM Modi Meet Trump, Weather Update, Uttarakhand Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com